
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, लगा 7 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
AajTak
शिकायत में लिखा गया है दिल्ली में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे उस वक्त उनमें गड़बड़ी बताकर 16 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी. बाद में इस पेनल्टी को हटाने के नाम पर 7 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप सत्येंद्र जैन पर है.
भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में पहले से ही बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही है. दरअसल, दिल्ली में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे उसको लेकर सत्येंद्र जैन के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत दर्ज हुई है. सत्येंद्र जैन के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच ने प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी है. बता दें कि Bel कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ये शिकायत दी है.
7 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
शिकायत में लिखा गया है दिल्ली में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे उस वक्त उनमें गड़बड़ी बताकर 16 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी. शिकायत के अनुसार बाद में इस पेनल्टी को हटाने के नाम पर 7 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप सत्येंद्र जैन पर है. एंटी करप्शन ब्रांच ने इस मामले में फिलहाल कोई एफआईआर तो नहीं दर्ज की है, लेकिन प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.
जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट के चलते आए थे चर्चा में
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन हाल में जेल के भीतर स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए भी चर्चा में आए थे. ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. इडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था. ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं.
ईडी ने कोर्ट को दी शिकायत में कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इतना ही नहीं ईडी ने सत्येंद्र जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी थीं. ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






