
मनीष सिसोदिया, अमानतुल्लाह, सत्येंद्र जैन... दिल्ली से पंजाब तक AAP के ये विधायक जांच के शिकंजे में!
AajTak
आम आदमी पार्टी लगातार फंसती जा रही है. दिल्ली में ही आप के 5 विधायक इस समय जांच के दायरे में हैं. इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, अमानतुल्लाह खान और दुर्गेश पाठक हैं. पंजाब में भी दो विधायक मुश्किल में हैं. एक को इसी साल मई में एक मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई गई थी.
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें 4 दिन की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की हिरासत में भेजा गया है. उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड की नियुक्तियों में अनियमितताएं बरतने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.
एसीबी ने अमानतुल्लाह खान की 14 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने अभी चार दिन की ही हिरासत दी है. एसीबी ने दावा किया था कि वक्फ बोर्ड में अमानतुल्लाह खान के 5 रिश्तेदारों और ओखला के 22 लोगों को भर्ती किया गया.
इस मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए अमानतुल्लाह खान ने सरकारी गाइडलाइंस और नियमों का उल्लंघन करते हुए 32 लोगों को अवैध तरीके से नियुक्त किया गया था.
रविवार को आम आदमी के पार्टी के राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'इन्होंने सत्येंद्र जैन और अमानतुल्लाह खान को जेल में डाला. मनीष सिसोदिया को जेल में और कैलाश गहलोत पर रेड डालने वाले हैं. कई और विधायकों को जेल में डालेंगे. तीन-चार महीने के लिए जेल में जाने की तैयारी कर लो. अगर ये हिम्मत आ गई तो फिर ये हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.'
सीएम केजरीवाल ने बताया कि 'हमारे दिल्ली के विधायकों के ऊपर 169 झूठे केस हो चुके हैं. 135 मामलों में बरी हो चुके हैं. जो 34 मामले बचें हैं, उनमें भी बरी हो जाएंगे.' उन्होंने दावा किया कि सत्येंद्र जैन को बिना किसी कारण के तीन महीने से जेल में रखा है. मनीष सिसोदिया के घर-गांव पर रेड मारी, लेकिन कुछ नहीं मिला.
केजरीवाल ने कहा कि वो सबको जेल में डाल देंगे. अब कैलाश गहलोत पर रेड होगी. 3-4 महीने के लिए जेल जाने की तैयारी कर लो. जेल बुरी जगह नहीं है. मैं भी 15 दिन जेल में रहा हूं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









