
मनीष मल्होत्रा ने एक हफ्ते में कोरोना को दी मात, बताई जल्द ठीक होने की वजह
AajTak
मनीष मल्होत्रा ने अपनी सेल्फी के साथ यह खुशखबरी साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा-'दो बार कोविड निगेटिव आया...आभार...आप सभी के दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए...वैक्सीनेशन की वजह से मैं जल्दी ठीक हो पाया...वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है...सुरक्षित रहें'.
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कोरोना को मात दे दी है. 54 वर्षीय मनीष कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के सात दिन बाद ही कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और उन्होंने पोस्ट शेयर कर इसकी खबर सोशल मीडिया पर दी है. मनीष ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट दो बार निगेटिव आया है. इस पोस्ट में डिजाइनर ने जल्दी ठीक होने की वजह बताते हुए वैक्सीन लेने पर जोर दिया है. पिंक बॉर्डर वाली ब्लैक फेस मास्क पहने मनीष मल्होत्रा ने अपनी सेल्फी के साथ यह खुशखबरी साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा-'दो बार कोविड निगेटिव आया...आभार...आप सभी के दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए...वैक्सीनेशन की वजह से मैं जल्दी ठीक हो पाया...वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है...सुरक्षित रहें'. जाह्नवी कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करण टैकर, सैय्यामी खेर, गौहर खान समेत अन्य सेलेब्स ने मनीष के कोरोना से ठीक होने पर खुशी जाहिर की है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










