
मनसुख हिरेन मामले में ATS ने सचिन वाजे को बनाया मुख्यारोपी, DIG शिवदीप लांडे ने कहा- केस सुलझ गया
AajTak
महाराष्ट्र ATS ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को मुख्य आरोपी माना है. अब इस मामले में DIG (ATS) के शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर दावा किया है कि मनसुख हिरेन मामले को सुलझा लिया गया है. अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट लिखते हुए लिखा है कि अति संवेदनशील मनसुख हिरेन मर्डर केस की गुत्थी सुलझी.
महाराष्ट्र ATS ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' सचिन वाजे को मुख्य आरोपी माना है. अब इस मामले में DIG (ATS) के शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर दावा किया है कि मनसुख हिरेन मामले को सुलझा लिया गया है. अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट लिखते हुए लिखा है कि अति संवेदनशील मनसुख हिरेन मर्डर केस की गुत्थी सुलझी. मैं अपने पूरे ATS पुलिस फ़ोर्स के सभी साथियों को दिल से सैल्यूट करता हूं, जिन्होंने पिछले कई दिनों से रात-दिन एक कर इस केस में न्याय पूर्ण तरीके से परिणाम निकाला. ये केस मेरे पुलिस करियर में अब तक के सबसे जटिल केसों में से एक रहा है.' इस मामले में ATS ने कुल तीन आरोपी बनाए हैं. एक सचिन वाजे, दूसरा नरेश (क्रिकेट बुकी) और तीसरा सस्पेंडेड पुलिसकर्मी विनायक शिंदे है. पुलिस ने नरेश और पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है. मनसुख हिरेन हत्याकांड की जांच में एटीएस को 3 मोबाइल फोन मिले हैं और गुजरात राज्य में रजिस्टर वोडाफोन के कुल 8 सिम कार्ड भी मिले हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









