
मनसुख की मौत पर फडणवीस का बड़ा दावा, कहा- सचिन वाजे से हो गई आधे घंटे की चूक
AajTak
फडणवीस ने कहा कि जब पुलिस के बाहर के मुझ जैसे आदमी को इतनी जानकारियां मिल गई हैं तो फिर एनआईए और एटीएस को यह सबूत क्यों नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है एनआईए और एटीएस दोनों ठीक से जांच नहीं कर रहे हैं.
एंटीलिया केस में सचिन वाजे पर एनआईए का शिकंजा कसने और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला होने के बाद बुधवार की शाम महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मनसुख हिरेन मामले की जांच भी एनआईए को करनी चाहिए. फडणवीस ने कहा कि मनसुख हिरेन की मौत के मामले में सचिन वाजे से बड़ी चूक हो गई. मनसुख की हत्या कर शव को हाईटाइड में फेंका गया था ताकि शव बह जाए लेकिन लोटाइड के चलते शव नहीं बहा और मामला खुल गया. नेता विपक्ष फडणवीस ने कहा कि मनसुख की मौत से संबंधित रिपोर्ट में सामने आया है कि मनसुख को जोर से दबाया गया जिससे कि उनका दम घुटने लगे. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि उनके फेफड़ों में पानी नहीं भरा था यानि डूबने से उनकी मौत नहीं हुई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











