
मनमोहन सिंह को एक्सिडेंटल पीएम कह सकते हैं पर कमजोर पॉलिटिशियन नहीं, ये 5 उदाहरण काफी हैं| Opinion
AajTak
मनमोहन सिंह के नाम दर्जनों उपलब्धियां होते हुए भी उन्हें केवल नाम का पीएम ही माना जाता रहा. लोगों के दिमाग में यह बात बहुत गहरे तक बैठ चुकी है कि शासन तो सोनिया गांधी चला रही थीं. पर मनमोहन सरकार की तमाम उपलब्धियां ऐसी थीं जो सिर्फ उनकी वजह से हासिल हुईं. और सबसे बड़ी बात यह भी है कि उन उपलब्धियों को हासिल करने के लिए उन्होंने धुर राजनीतिज्ञों वाली चतुराई भी दिखाई.
मनमोहन सिंह से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) आप पर कमज़ोर प्रधानमंत्री होने का आरोप लगाते हैं. सवाल बहुत कॉमन था पर मनमोहन सिंह का जवाब ऐसा था जिसे कोई गूढ़ पॉलिटिशियन ही दे सकता था. उन्होंने बहुत विनम्रता से कहा, कि वो नहीं मानते कि वो एक कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं. वो आगे कहते हैं कि यह फ़ैसला इतिहास को करना है. बीजेपी और इसके सहयोगी को जो बोलना चाहते हैं, वो बोल सकते हैं. अगर आपके मज़बूत प्रधानमंत्री बनने का मतलब अहमदाबाद की सड़कों पर निर्दोष नागरिकों का क़त्ल है, तो मैं नहीं मानता कि देश को ऐसे मज़बूत प्रधानमंत्री की ज़रूरत है. जाहिर है कि मनमोहन सिंह के इस उत्तर से बेहतर जवाब की उम्मीद नहीं की जा सकती थी. दरअसल मनमोहन सिंह के नाम देश में सुशासन की दर्जनों उपलब्धियां होते हुए भी उन्हें नाम मात्र का पीएम ही माना जाता रहा. लोगों के दिमाग में यह बात बहुत गहरे तक बैठ चुकी है कि शासन तो सोनिया गांधी चला रही थीं. पर हकीकत कुछ और ही था. मनमोहन सरकार की तमाम उपलब्धियां ऐसी थीं जो सिर्फ उनकी वजह से हासिल हुईं. और सबसे बड़ी बात यह भी है कि उन उपलब्धियों को हासिल करने के लिए उन्होंने धुर राजनीतिज्ञों वाली चतुराई भी दिखाई.
1-न्यूक्लियर डील में समाजवादी पार्टी और बीजेपी का साथ लेना
साल 2008 में मनमोहन सिंह की सरकार समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों के सहयोग से चल रही थी. साल 2008 में अमेरिका से न्यूक्लीयर डील को लेकर मनमोहन सरकार पर खतरा मंडराने लगा था. वामपंथी दल और समाजवादी पार्टी इसका विरोध कर रहे थे. हिंदुस्तान टाइम्स की समिट में जिस तरह का इशारा सोनिया गांधी ने दिया था उससे तय था कि पार्टी सरकार बचाने पर जोर देगी न कि मनमोहन सरकार की अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील को. पर मनमोहन सिंह अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. हालात ऐसे बने कि मनमोहन सरकार पर गिरने का खतरा मंडराने लगा था. वामपंथी दलों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले ले लिया था.ऐसे समय में मनमोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी नेता अटल बिहारी वाजपेयी और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को समर्थन के लिए राजी करने का काम खुद मनमोहन सिंह के प्रयासों से संभव हो सका था. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहते हुए भी हमेशा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनके घर जाना नहीं भूलते थे. एक धुर पॉलिटिशयन की तरह मनमोहन जानते थे कि कैसे अपने विरोधियों से भी अपने रिश्ते मधुर बनाकर चलना होता है.
2-मनरेगा पर फाइनली श्रेय मनमोहन ही ले गए
मनरेगा यूपीए सरकार की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी स्कीम थी. इस स्कीम के बदौलत ही 2009 में यूपीए सरकार दुबारा सत्ता हासिल कर सकी थी. 2007 में कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि् इस रोजगार स्कीम ( तब नरेगा के नाम से जाना जाता था) का श्रेय राहुल गांधी को मिले. मनमोहन सिंह के बर्थडे पर राहुल गांधी मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचते हैं. पीएम के तत्कालीन मीडिया सलाहकार संजय बारू से कहा जाता है कि वो एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (उस वक्त पार्टी के महासचिव थे) ने पूरे देश में नरेगा को लागू करने की डिमांड की है.
बारू ने तब अहमद पटेल को यह बात बताई कि मनमोहन सिंह ने लाल किले की प्राचीर से देश को ये बात पहले ही बता चुके हैं कि नरेगा पूरे देश में लागू होने जा रही है. और इसे लागू करने का श्रेय मनमोहन और उनके मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को मिलना चाहिए. बारू ने जो विज्ञप्ति जारी कि उसमें नरेगा को मनमोहन सिंह का जनता को बर्थडे गिफ्ट बताया. इंडियन एक्सप्रेस सहित कुछ अखबारों ने संजय बारू ने जो कहा वो छापा पर बहुत से अन्य अखबारों ने कांग्रेस के विज्ञप्ति को छापते हुए इस योजना का श्रेय राहुल गांधी को दिया. इस योजना का श्रेय मनमोहन सिंह को देने के चलते बाद में संजय बारू को त्यागपत्र भी देना पड़ा पर आखिर दुनिया तक असली बात पहुंच ही गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



