
मध्य प्रदेश: 4 और शहरों में संडे लॉकडाउन, त्योहारों में लोगों के जमा होने पर भी रोक
AajTak
मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया है. बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगौन में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के चलते राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाले सभी त्योहारों में लोगों के इकट्ठा होने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने सूबे के चार और शहरों में संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर के बाद अब रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगौन में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी दुकान ही खुलेंगी और जरूरतमंद लोगों को ही घर से बाहर निकलने की इजाजत रहेगी. मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया है. बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगौन में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के चलते राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि आने वाले सभी त्योहारों में लोगों के जमा होने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











