
मध्य प्रदेश: बस में सवार महिला के साथ ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर ने किया गैंगरेप
AajTak
मध्य प्रदेश के धार (MP Dhar) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बस में महिला यात्री के साथ बस के चालक, कंडक्टर और क्लीनर ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया. यह घटना सामने आने के बाद सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेने की बात बोल रही है.
मध्य प्रदेश के धार (MP Dhar) जिले के मनावर में शुक्रवार शाम बस ड्राइवर, कंडक्टर और क्लनीर ने एक महिला यात्री के साथ गैंगरेप किया. मामला सामने आने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मनावर के गुलाटी रोड पर काले पाटे के पास एक बस से महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी. इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने जाकर देखा तो बस के अंदर एक महिला सहमी हुई बैठी थी. बस का क्लीनर पंकज, कंडक्टर गंगाराम और ड्राइवर कमल बस के अंदर थे. भीड़ को देखकर तीनों वहां से भाग निकले. वहां जमा लोग महिला को मनावर थाने लेकर पहुंचे.
इस संबंध में SDOP धीरज बब्बर ने बताया कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है. शीघ्र ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पुलिस की टीम (Police Team) आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना की गई है. पुलिस ने बताया कि भगवती बस से एक महिला कुक्षी से बैठी थी. जब रोंगसली के पास उसने कंडक्टर से उतरने के लिए कहा तो कंडक्टर ने उसे बताया कि रोंगसली निकल चुकी है, आप गंधवानी में उतर जाना.
कंडक्टर ने नहीं दिया महिला का बैग
गंधवानी में जब महिला उतरी तो उसका बैग कंडक्टर ने नहीं दिया और कहा कि हम मनावर में आपको बैग दे देंगे तो मनावर उतर जाना. इस तरह महिला को बस कंडक्टर आगे तक ले गया. मनावर में जब बस की सारी सवारियां उतर गईं तो महिला को वापस घर छोड़ने की बात को लेकर कंडक्टर ने बस में बैठाए रखा. इसके बाद बस को आरोपी एक कच्चे रास्ते पर ले गए, जहां कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
रिपोर्ट: छोटू शास्त्री

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




