मध्य प्रदेश चुनाव: शिवराज सिंह की सीट का कब होगा ऐलान? जानें नाम पर सस्पेंस का सच
AajTak
मध्य प्रदेश में सोमवार को आई 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसद और राष्ट्रीय महासचिव को पार्टी ने विधायकी लड़ने के लिए नामित किया है. सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे हैं कि ये तो बारहवीं पास होने के बाद वापस दसवीं के इम्तिहान में बैठाने जैसा है. वहीं इस लिस्ट में भी शिवराज सिंह का नाम नहीं होना कई सवाल उठा रहा है.
मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसको लेकर सभी राजनतीकि पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. इस कड़ी में पीएम मोदी भी राज्य में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. वहीं पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की तीन लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इनमें 79 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है. लेकिन शिवराज सिंह चौहान के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कांग्रेस दावा कर रही है कि बीजेपी शिवराज सिंह के नाम से कन्नी काट रही है. हालांकि इस पर फिलहाल बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
दरअसल, मध्य प्रदेश में सोमवार को आई 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसद और राष्ट्रीय महासचिव को पार्टी ने विधायकी लड़ने के लिए नामित किया है. सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे हैं कि ये तो बारहवीं पास होने के बाद वापस दसवीं के इम्तिहान में बैठाने जैसा है. वहीं इस लिस्ट में भी शिवराज सिंह का नाम नहीं होना कई सवाल उठा रहा है. उधर, ये भी चर्चा है कि जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने 51 मिनट के भाषण में अपने नाम, अपने काम, अपनी योजना, और अपनी तरफ से योजनाओं को पूरा करने की गारंटी देते हुए शिवराज सिंह चौहान का नाम एक बार भी नहीं लिया.
वहीं पिछले चुनाव यानी 2018 में बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की पहली ही लिस्ट में शिवराज सिंह के नाम का ऐलान कर दिया गया था. तारीख थी 2 नवंबर 2018. बीजेपी ने 177 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. पहली ही लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के बुधनी सीट से लड़ने का ऐलान हो गया था. लेकिन अबकी बार 2023 के चुनाव में तीन लिस्ट में 79 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है. अब तक शिवराज सिंह चौहान किस सीट से लड़ेंगे साफ नहीं हुआ है.
दूसरी लिस्ट पर क्या बोले शिवराज?
इन चीजों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिवराज सिंह चौहान को लेकर कोई संशय चल रहा है? क्या शिवराज सिंह के साथ ही और भी दावेदारों को मैदान में उतार देना रणनीति है? दूसरी लिस्ट में जारी मंत्रियों के नामों पर पर यूं तो शिवराज सिंह कह रहे हैं कि ये अद्भुत है, अभूतपूर्व है, इसने बीजेपी की महाविजय को सुनिश्चित कर दिया है. सारे दिग्गज चुनाव लड़ेंगे परेशान तो कांग्रेस परेशान है कि हो क्या रहा है. बौखला कर बात कर रहे हैं. निरंतर विजय पर आगे बढ़ रही है.
अब यहां कुछ ध्यान देने वाली बात है. कारण, 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची शाम 4 बजकर 9 मिनट पर सोशल मीडिया पर आती है. शिवराज सिंह 43 मिनट के भीतर उम्मीदवारों को शुभकामनाएं पोस्ट कर देते हैं. लेकिन जब मंत्रियों, सांसदों के नाम वाली दूसरी सूची 25 सितंबर को रात 9 बजकर 6 मिनट पर सोशल मीडिया पर आती है तो शिवराज सिंह की शुभकामनाएं करीब 12 घंटे बाद पोस्ट की जाती हैं.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





