
मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बादल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सो में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका है. वहीं उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.
भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 12 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सो में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका है. वहीं उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में आज यानी 12 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई तक दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं. उसके बाद गर्मी बढ़ने की आशंका है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश और गरज के साथ छिटपुट धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्रों पर है, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब लगभग 64° पूर्व देशांतर के साथ 22° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चलती है. वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर और समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर के बीच के क्षेत्रों पर बना हुआ है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इसके अलावा उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी है. एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी असम तक फैली हुई है. उत्तर बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी ओडिशा तक फैली हुई है. मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. केरल के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




