
मदद मांगने पहुंचे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ को सऊदी अरब ने दिया ये तमगा!
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शनिवार को सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने इस्लामिक देश से निवेश बढ़ाने की मांग की. इस दौरान सऊदी अरब ने शहबाज शरीफ के काम को देखते हुए उन्हें एक खिताब दिया है.
सऊदी अरब 28-29 अप्रैल के बीच विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum, WEF) की विशेष बैठक आयोजित कर रहा है जिसमें हिस्सा लेने के लिए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयासों और विदेशी निवेश हासिल करने की शहबाज शरीफ की कोशिशों को देखते हुए सऊदी ने उन्हें खास टाइटल दिया है. इस्लामिक देश ने रविवार को उन्हें 'Man Of Action' घोषित किया है.
शहबाज शरीफ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सऊदी पहुंचे. सऊदी के निवेश मंत्री खालिद अल-फालिह, वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जद्दान और उद्योग मंत्री बंदार बिन इब्राहिम से मुलाकात के दौरान शहबाज शरीफ को यह टाइटल मिला. इस दौरान निवेश मंत्री अल-फालिह ने कहा कि शहबाज शरीफ पाकिस्तान के विकास के लिए बेहद तेज गति से काम कर रहे हैं और वो देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी दौरान उन्होंने शहबाज शरीफ को 'Man Of Action' कहा.
चीन ने शहबाज शरीफ को लेकर कही थी ये बात
यह दूसरी बार है जब शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के विकास में योगदान के लिए कोई तमगा दिया गया हो. इससे पहले चीन भी उनके काम की सराहना कर चुका है.
जब शहबाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब चीनी प्रोजेक्ट्स को पाकिस्तान में सही तरह से आगे बढ़ाने में उन्होंने बहुत योगदान दिया था. तब चीन के एक नेता ने 'शहबाज स्पीड' का टाइटल दिया था.
सऊदी के मंत्री ने शहबाज शरीफ की तारीफ में कहा, 'हम सभी आपकी परफॉर्मेंस और काम की गति के बारे में जानते हैं. आपका मिशन अब हमारा मिशन है.'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










