
मथुरा: देवर के कपड़े फाड़कर भाभियां बनाती हैं कोड़ा, होली पर पीटकर चखाती हैं मजा
AajTak
धूल होली के बाद भी बृज में होली की खुमारी उतरने का नाम नहीं ले रही है, और मंगलवार को इसी खुमारी के चलते ही बृज के राजा कहे जाने वाले बलदाऊ जी की नगरी बल्देव में हुरंगे का आयोजन किया गया. बल्देव के मुख्य दाऊजी मंदिर प्रांगण में खेले गये इस हुरंगे में भाभी ने देवर के कपडे फाड़ने के बाद प्यार भरी तीखी नोकझोंक होने की वजह से इसे "देवर-भाभी होली" भी कहा जाता है.
धूल होली के बाद भी बृज में होली की खुमारी उतरने का नाम नहीं ले रही है, और मंगलवार को इसी खुमारी के चलते ही बृज के राजा कहे जाने वाले बलदाऊ जी की नगरी बल्देव में हुरंगे का आयोजन किया गया. बल्देव के मुख्य दाऊजी मंदिर प्रांगण में खेले गये इस हुरंगे में भाभी ने देवर के कपडे फाड़ने के बाद प्यार भरी तीखी नोक-झोंक होने की वजह से इसे "देवर-भाभी होली" भी कहा जाता है. बृज में होने वाले 45 दिन के होली उत्सव के दौरान मंगलवार को बृज के राजा बलदाऊ जी की नगरी बल्देव में हुरंगे का आयोजन किया गया. बृज में वैसे तो इस पूरे होली उत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की होली की ही धूम रहती है, लेकिन बल्देव में आयोजित किये जाने वाले इस हुरंगे की ख़ास बात ये है कि यहां बलदाऊ जी की नगरी होने की वजह से देवर-भाभी की होली खेली जाती है. मंदिर प्रांगण में खेली जाने वाली इस होली का यहां व्यापक रूप देखने के मिलने की वजह से इसे हुरंगा कहा जाता है. इस होली की परम्परा ये रही है कि इसमें सिर्फ बल्देव के पाण्डेय समाज की महिलाऐं और पुरुष ही शामिल होते हैं. सबसे पहले मंदिर प्रांगण में इकठ्ठा हुई हुरियारिन भाभी और हुरियारे देवर बल्दाऊ जी के मुख्य भवन की परिक्रमा करते हैं और जैसे ही मंदिर के मुख्य भवन के अन्दर से ऊंची केसरिया झंडी बाहर प्रांगण में आती है, तो यहां मौजूद हुरियारिन अपने हुरियारे देवरों के कपडे फाड़ना शुरू कर देती हैं. इसके बाद इन कपड़ों को टेसू के फूलों से बने रंगों में भिगोया जाता है और फिर भाभी इसे कोड़ा बनाकर देवर को मारती हैंं. अपना बचाव करने के लिये देवर भी बाल्टी में रंग भरकर भाभी के ऊपर डालते हैं.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












