
'मतभेद सुलझाओ, फिर दिल्ली आओ...' सिद्धारमैया-शिवकुमार की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी के बीच कांग्रेस हाईकमान की दो टूक
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस में CM कुर्सी को लेकर मची खींचतान पर दिल्ली हाईकमान अलर्ट है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. सोशल मीडिया पर 'जुबानी जंग' से नाराज हाईकमान ने सिद्धारमैया और DK शिवकुमार दोनों को कड़ा संदेश दिया है. आज सुबह ब्रेकफास्ट पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच बैठक हुई है. इससे पहले रात में डीके कैंप के MLAs के जुटान से कांग्रेस में तनाव चरम पर है.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम DK शिवकुमार के बीच चल रहा नेतृत्व विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर दोनों गुटों की बयानबाजी और लगातार बढ़ रही अंदरूनी लड़ाई से नाराज कांग्रेस हाईकमान ने साफ चेतावनी दे दी है. हाईकमान ने दोटूक कह दिया है कि दोनों मिलकर मामला सुलझाइए और फिर दिल्ली आइए. अंतिम फैसला हाईकमान करेगा. इसी बीच, शनिवार सुबह सिद्धारमैया ने DK शिवकुमार को अपने आवास पर ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया, जहां दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की. लेकिन इसके समानांतर शिवकुमार के समर्थक विधायकों ने रात में अलग से रणनीतिक बैठक की, जिससे विवाद और गहरा गया है.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार के बीच पावर शेयरिंग को लेकर विवाद अब एक बड़ी राजनीतिक हलचल में बदल गया है. शुक्रवार शाम कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं को कड़ा संदेश दिया. केसी वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं से अलग-अलग फोन पर बात की और कहा, आप सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं. यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है. दिल्ली आने से पहले अपने मतभेदों को सुलझाइए. अंतिम निर्णय हाईकमान का होगा, लड़ाई मत कीजिए. माना जा रहा है कि 30 नवंबर को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पार्टी की रणनीति समूह की बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व इस संकट पर चर्चा कर सकता है.
वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं से साफ कहा कि एकजुटता बेहद जरूरी है और राज्य की राजनीति में यह खींचतान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही है.
सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग... सिद्धारमैया के घर पहुंचे DK शिवकुमार
शनिवार सुबह बेंगलुरु में सिद्धारमैया के आवास पर DK शिवकुमार पहुंचे, जहां ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई. मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार AS पोनाना भी मौजूद थे. सिद्धारमैया ने बताया कि हाईकमान की कॉल से पहले वे दोनों आपस में बात कर रहे हैं.
इससे पहले शुक्रवार को सिद्धारमैया ने कहा था कि हाईकमान ने दोनों को बुलाया है. मैंने उन्हें नाश्ते पर बुलाया है. मैं वही करूंगा जो हाईकमान कहेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











