
'मतगणना के दौरान यूपी में कल दंगे भड़का सकते हैं सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता', BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत
AajTak
उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल के मतगणना से पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को उकसा रही है, जो कल मतगणना के दौरान दंगा कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी पर दंगा कराने की कोशिश का आरोप लगाया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग से मिलकर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में कहा गया है कि सपा अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस के बाद सपा के लोग कल मतगणना के दौरान जमावड़ा करके दंगा कर सकते हैं.
बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह और जीपीएस राठौर शामिल थे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद एक न्यूज एजेंसी से कहा, "हमने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से अपील की है कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करें."
यह भी पढ़ें: 'राजनीतिक फायदे के लिए परिवारों को लड़ाया...', "'राजनीतिक फायदे के लिए परिवारों को लड़ाया...', लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले अखिलेश का भाजपा पर हमला
'दंगाई तत्वों पर कार्रवाई की जाए', डिप्टी सीएम की अपील
यूपी डिप्टी सीएम ने कहा, "लोगों को भड़काने की कोशिश करने के लिए उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए. हमने मुख्य चुनाव अधिकारी से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हो. उपद्रवी और दंगाई तत्वों पर कार्रवाई की जाए." हालांकि, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, कि आखिलेश यादव ने ऐसा क्या बयान दिया, जिससे उनके कार्यकर्ता उत्तेजित हो सकते हैं.
'पीसी के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल' - केशव प्रसाद मौर्य

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




