
मणिपुर: BJP के विधायकों ने की CM एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
AajTak
मणिपुर में बीजेपी के 19 विधायकों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी है. विधायकों का कहना है कि राज्य में शांति बहाल करने के लिए सीएम को हटाना ही एकमात्र समाधान है.
मणिपुर में बीजेपी के 19 विधायकों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी है. इस चिट्ठी पर साइन करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत सिंह, मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद सिंह शामिल हैं.
यह चिट्ठी तब लिखी गई जब मंगलवार को दिल्ली में पहली बार मैतेई, कुकी और नागा विधायकों के बीच एक बैठक हुई. चिट्ठी में कहा गया है कि मणिपुर के लोग बीजेपी सरकार से सवाल कर रहे हैं कि राज्य में अभी तक शांति क्यों नहीं बहाल हुई है. अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो विधायकों से इस्तीफा देने की मांग भी की जा रही है.
'CM को हटाना एकमात्र तरीका'
विधायकों का मानना है कि राज्य में चल रही अशांति को खत्म करने का एकमात्र तरीका मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को हटाना है. चिट्ठी में कहा गया है कि सिर्फ सुरक्षा बलों की तैनाती से मणिपुर की समस्या हल नहीं होगी. जितना ज्यादा यह संघर्ष चलेगा, उतना ही राज्य और देश को नुकसान होगा.
विधायकों ने PM से की अपील
विधायकों ने पीएम मोदी से अपील की है कि सभी पक्षों के साथ बातचीत शुरू की जाए ताकि राज्य में शांति बहाल हो सके. चिट्ठी में यह भी बताया गया है कि राज्य में व्यापार ठप हो गया है, जिससे महंगाई आसमान छू रही है और कई लोग बेरोजगार हो गए हैं.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










