
मणिपुर: राहत शिविरों में 6164 बच्चे और 232 प्रेग्नेंट महिलाएं, सरकार ने लोकसभा में बताया
AajTak
मणिपुर के शरणार्थी शिविरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जानकारी दी. अन्नपूर्णा देवी के अनुसार इन शिविरों में 6 महीने से छह साल की उम्र के 6,164 बच्चे, 2,638 किशोर लड़कियां, 232 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं. ये सभी 271 आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हुए हैं.
मणिपुर में हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं. सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि शरणार्थी शिविरों में 6 महीने से 6 साल की उम्र के 6164 बच्चे रह रहे हैं, जबकि 2638 किशोर लड़कियां, 232 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं.
मणिपुर के शरणार्थी शिविरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जानकारी दी.
अन्नपूर्णा देवी के अनुसार इन शिविरों में 6 महीने से छह साल की उम्र के 6,164 बच्चे, 2,638 किशोर लड़कियां, 232 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं. ये सभी 271 आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हुए हैं.
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही 103 महिलाओं को नामांकित किया गया है. इनमें से 70 महिलाओं को 3000 रुपये की पहली किस्त मिली है, जबकि 33 को 2000 रुपये की दूसरी किस्त मिली है. इसके अलावा, दूसरी बार मां बनने वाली 53 महिलाओं को 6000 रुपये दिए गए है.
इसके अलावा 359 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 268 आंगनवाड़ी सहायिका राहत शिविरों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, जो विस्थापितों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अस्थायी आंगनवाड़ी सेवाओं का प्रबंधन कर रहे हैं.
मंत्री ने कहा कि केंद्र ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर राहत शिविरों में रहने वाले विस्थापितों के लिए 400.42 करोड़ रुपये की विशेष सहायता को मंजूरी दी है. पिछले वर्ष मई में इंफाल घाटी स्थित मैतेई और पहाड़ी क्षेत्र स्थित कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






