
मणिपुर: प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की पुलिस से झड़प, आगजनी की कोशिश, दरिंदगी केस में एक और आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें सड़क पर घुमाने की घटना सामने आने के बाद से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. शनिवार को महिलाओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई. वहीं महिलाओं के साथ ऐसी हैवानियत करने वाले 5 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है. घटना को लेकर मिजोरम में रह रहे मैतेई लोगों को राज्य छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है.
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें सड़क पर घुमाने की घटना के बाद से वहां हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. इस घटना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने इंफाल के गारी इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टायर जलाकर आगजनी की कोशिश. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई. फिलहाल हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया है. इलाके में पुलिस और आर्मी मार्च कर रही है. एक दिन पहले भी इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे. इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार को एक आरोपी का घर भी जला दिया था.
वहीं महिलाओं से दरिंदगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब तक 5 लोगों को पकड़ चुकी है. जानकारी के मुताबिक महिलाओं से दरिंगदी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था. इसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों हुइरेम हेरादास, अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम और तोम्बा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. सभी थॉउबल जिले के ही रहने वाले हैं. अब पुलिस ने शनिवार को पांचवें आरोपी नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई के रहने वाले युमलेम्बम नुंगसिथोई मेटेई (19 वर्ष) को अरेस्ट कर लिया है.
मणिपुर पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों की 12 संयुक्त टीमें 12 और संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं.
मिजोरम में भी महिलाओं से दरिंदगी की घटना को लेकर भारी आक्रोश है. इस बीच पूर्व उग्रवादियों के एक संगठन ने कहा कि इस घटना से मिजो युवाओं में बहुत आक्रोश है. ऐसे में बेहतर होगा कि मणिपुर से आए मैतेई लोग राज्य छोड़कर चले जाएं. वहीं इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिफ्तारी हो चुकी है.
पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज़ एसोसिएशन (पीएएमआरए) ने कहा, "मिजोरम में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. मणिपुर में उपद्रवियों द्वारा किए गए बर्बर और जघन्य कृत्यों के चलते मणिपुर के मैतेई लोगों का मिजोरम में रहना अब सुरक्षित नहीं है. संगठन ने अपील की कि वे सुरक्षा उपाय के तौर पर अपने गृह राज्य चले जाएं. मिजो युवाओं में गुस्सा है, जो मणिपुर में जो या कुकी जातीय लोगों के खिलाफ नृशंस कृत्य से बहुत दुखी हैं.
संगठन ने चेतावनी दी कि अगर मैतेई अपील की अनदेखी करते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए जाने में विफल रहते हैं तो वे किसी भी स्थिति में जिम्मेदार होंगे. संगठन के महासचिव सी लालथेनलोवा ने कहा कि यह सुरक्षा के लिए एक सामान्य अपील थी. इसे आदेश या चेतावनी नहीं माना जाना चाहिए.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



