
मणिपुर: कचरा जला रही थी पूर्व विधायक की पत्नी, अचानक हुआ बम ब्लास्ट, मौत
AajTak
मणिपुर में ब्लास्ट के चलते एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस इस घटना को राज्य में चली आ रही हिंसा से जोड़कर नहीं देख रही है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद यह प्रीतत हो रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ, जब 59 वर्षीय सापम चारुबाला पड़ोसी के घर के कंपाउंड में कुछ कचरा जला रही थीं.
मणिपुर में बम ब्लास्ट के चलते एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत हो गई. घटना कांगपोकली जिले की है. पुलिस के मुताबिक बम ब्लास्ट सैकुल के पूर्व विधायक यामथोंग हाओकिप के घर के ठीक बगल में हुआ.
पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट में पूर्व MLA हाओकिप की दूसरी पत्नी सापम चारुबाला घायल हो गई थीं. इसके बाद फौरन उन्हें सैकुल के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन शुरुआती इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. विस्फोट के समय पूर्व विधायक हाओकिप भी अपने घर में थे, लेकिन इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची.
कंपाउंड में कचरा जला रही थीं चारुबाला
बयान जारी कर पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच के बाद यह प्रीतत हो रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ, जब 59 वर्षीय सापम चारुबाला पड़ोसी के घर के कंपाउंड में कुछ कचरा जला रही थीं. इस घर को हाल ही में खाली किया गया है.
पुलिस ने की अफवाह न फैलाने की अपील
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है. फोरेंसिक यूनिट से रिपोर्ट मिलने के बाद ही धमाके के स्रोत का पता लगाया जा सकेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाह न फैलाएं और इस घटना को राज्य में हाल ही में हुई हिंसा से न जोड़ें.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












