
'मछुआरों के पीछे चीनी सैनिक, ड्रैगन की चालबाजी', आर्मी चीफ ने 'ग्रे जोन टैक्टिक' को लेकर कही ये बात
AajTak
चीन की चालबाजियां अब दुनिया के सामने आने लगी हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन आर्टिफिशियल गांव बसा रहा है. जब इस बारे में भारतीय सेना के चीफ उपेंद्र द्विवेदी से चाणक्य डायलॉग में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया.
चीन की चालबाजियां अब दुनिया के सामने आने लगी हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन आर्टिफिशियल गांव बसा रहा है. जब इस बारे में भारतीय सेना के चीफ उपेंद्र द्विवेदी से चाणक्य डायलॉग में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया.
आर्मी चीफ ने कहा,'चीन आर्टिफिशियल बस्तियां बसा रहा है. कोई बात नहीं. वह उनके देश में चाहे जो करें. लेकिन हम साउथ चाइन सी में जो देखते हैं और ग्रे जोन की बात करते हैं तो शुरुआत में हमें मछुआरे और ऐसे लोग मिलते हैं, जो सबसे आगे रहते हैं. इसके बाद हम देखते हैं कि उन्हें बचाने के लिए सेना आगे बढ़ती दिखती है.'
और बेहतर होंगे मॉडल विलेज
आर्मी चीफ ने आगे कहा,'हमारे यहां पहले से ही इस तरह के मॉडल विलेज बनते आ रहे हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अब राज्य सरकारों को भी संसाधन लगाने का अधिकार दिया गया है. अब समय आ गया है कि सेना, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की निगरानी सब एक साथ जारी है. इसलिए अब जो मॉडल विलेज बन रहे हैं, वे और भी बेहतर होंगे.'
2020 से पहले वाली हो स्थिति
कूटनीतिक बातों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं. लेकिन जब जमीनी हालात की बात आती है तो कोर कमांडर फैसला लेते हैं. हालात स्थिर जरूर हैं, लेकिन सामान्य नहीं हैं. 2020 से पहले जो स्थिति थी, उसे बहाल किया जाना चाहिए. जब तक स्थिति बहाल नहीं होती, तब तक स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी. हम ऑपरेशनल रूप से तैयार हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










