
मकान में घुसा तेंदुआ… कमरे में बंद होकर परिवार ने बचाई जान, हमले में CO घायल, Video
AajTak
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के गांव में तेंदुआ एक घर में घुस गया. घर में तेंदुए को देखकर परिजनों के होश उड़ गए. मौका पाते ही घर में रह रहे परिजनों ने अपने आप को घर के कमरे में बंद कर लिया. वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन वह अपने साथ नहीं ट्रेंकुलाइज गन लेकर नहीं पहुंची. पुलिस वाले ग्रामीणों से चिल्ला-चिल्ला कर नशे का इंजेक्शन मांगते रहे.
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के एक गांव में तेंदुए के घुस आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने और वन विभाग की टीम को बुलाया, लेकिन वह अपने साथ ट्रेंकुलाइज गन लेकर नहीं गई थी. लिहाजा, तेंदुए का रेस्क्यू करते वक्त CO घायल हो गए.
मामला थाना हयातनगर छेत्र के रसूल पुर घतरा गांव का है. यहां रामकुमार के घर में अचानक तेंदुआ घुस आया और घर में पड़ी चारपाई के नीचे जा बैठा. यह देखकर घर में रहे परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. महिलाओं और बच्चों ने अपने आपको घर के एक कमरे में बंद कर लिया.
यह भी पढ़ें- Kanpur: स्कूल से नहीं मिला एडमिट कार्ड तो नाराज छात्र ने बाहर दुकानदार पर निकाला गुस्सा, दस सेकेंड में मारे आठ रॉड
यहां देखें वीडियो...
घर में तेंदुआ बैठा है, इस बात खबर गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी. मौके पर CO अनुज चौधरी अपनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलाने के एक घंटे बाद बन विभाग की टीम मौके पर बिना ट्रेंकुलाइज गन के पहुंच गई थी.
फॉरेस्ट विभाग की टीम तेंदुए को नशे में करने के लिए अपने साथ कोई व्यवस्था भी नहीं की थी. जब तक सीओ अनुज चौधरी ने घर में पड़ी खाट की मदद से तेंदुए पर काबू पाए रखा. मगर, तेंदुए ने CO अनुज चौधरी के पैर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए. मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम ग्रामीणों से चिल्ला-चिल्लाकर किसी भी तरह का नशे का इंजेक्शन मांग रहे थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






