
मंदिर में फन निकालकर विराजमान हुए नागराज, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे जिले में जैसे भगवान शंकर के गले में फन निकालकर नाग दिखाई देता है, वैसे ही एक मूर्ति के सिर पर नाग फन निकालकर बैठा दिखा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सावन के महीने में भगवान शंकर के मंदिर में कई लोग भोग लगाते हैं और अपने मुरादें पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं. श्रावण के महीने में नागदेवता का दर्शन पवित्र माना जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दत्त की मूर्ति के सिर पर एक नागराज फन निकाल कर विराजमान दिखे. यह वीडियो पुणे जिले के इंदापुर तालुका के निरगुडे गांव का बताया जा रहा है. यहां के जाग्रत लिंबराज के मंदिर में मंगलवार के दिन यह नजारा देखा गया. इस मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार और मंगलवार को यात्रा का आयोजन होता है. इस दिन भगवान शंकर के मूर्ति पर अभिषेक किया जाता है.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












