
मंदिर में दलित बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार पर राजनीतिक गरमाई, पीड़ित से मिलने पहुंचे AIMIM नेता, BSP ने दी आंदोलन की धमकी
AajTak
लखनऊ के काकोरी में दलित बुजुर्ग रामपाल के साथ मंदिर परिसर में हुई अमानवीय हरकत ने उत्तर प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है. आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर एससी/एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है. घटना पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
लखनऊ के काकोरी इलाके में दलित बुजुर्ग के साथ मंदिर परिसर में की गई अमानवीय हरकत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. आरोप है कि शीतला माता मंदिर के पास बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग रामपाल से स्थानीय दुकानदार स्वामीकांत उर्फ पम्मू ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं बल्कि उन्हें जबरन पेशाब चाटने और मंदिर परिसर धुलवाने पर मजबूर किया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर एससी/एसटी एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. डीसीपी पश्चिम रीमा प्रसाद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार दलितों एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: 'गालियां दीं, पेशाब चटवाई...', लखनऊ के शीतला माता मंदिर में दलित बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार, आरोपी गिरफ्तार
मामले को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि "भाजपा राज में दलित होना अपराध बना दिया गया है, यह नया भारत नहीं बल्कि अमानवीय समाज का संकेत है." समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी इस घटना को "मानवता पर कलंक" बताया और राज्य सरकार से आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इसे "संविधान की आत्मा पर प्रहार" करार दिया.
AIMIM और BSP की सक्रियता
घटना के बाद एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी पीड़ित से मिलने पहुंचे. उन्होंने रामपाल रावत को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और अधिकारियों से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. उन्होंने कहा कि "जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, एआईएमआईएम सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











