
मंत्री के घर आधी रात को मर्डर, एक फोन कॉल और सीसीटीवी पर सस्पेंस... लखनऊ हत्याकांड में अनसुलझे हैं कई सवाल
AajTak
30 साल का विनय हमेशा मंत्री के बेटे विकास के साथ साये की तरह रहता था, लेकिन इत्तेफाक देखिए कि जब विनय की हत्या हुई, विकास अपने घर में नहीं था. बल्कि घर तो क्या, लखनऊ में ही नहीं था. वो दिल्ली गया था. लेकिन पेच ये है कि हत्या में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, वो पिस्टल किसी और का नहीं बल्कि मंत्री के बेटे विकास का ही था.
लखनऊ में एक केंद्रीय मंत्री के घर आधी रात गोली चलती है. गोली खुद मंत्री के बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से चली थी. इसके कुछ ही देर बाद खबर आती है कि मंत्री जी के घर में एक शख्स की हत्या कर दी गई है और ये शख्स कोई और नहीं बल्कि मंत्री जी के बेटे का एक खास दोस्त है. सवाल ये है कि आखिर मंत्री जी के बेटे की पिस्टल से बेटे के ही एक दोस्त की हत्या कैसे हो गई? जांच शुरू होने पर पता चलता है कि वारदात के वक्त मंत्री जी का बेटा घर पर था ही नहीं. ऐसे में इस क़त्ल को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं. राज़ गहरा जाता है.
मंत्री आवास में हत्या लखनऊ के दुबग्गा इलाके में मौजूद है केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का घर. गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात. वक्त करीब दो से ढाई बजे के आस-पास अचानक मंत्री जी के उस घर से एक गोली चलने की आवाज आती है और इसी के साथ मकान में चीख-पुकार मच जाती है. गोली यूं ही नहीं चली थी. बल्कि इस फायरिंग में एक शख्स की जान जा चुकी थी. यानी उसकी हत्या हो चुकी थी. अब हत्या मंत्री के घर में हुई थी, तो हड़कंप मचना लाजिमी था. देखते ही देखते लखनऊ पुलिस का एक बड़ा लवाजमा मामले की तफ्तीश के लिए मौका-ए-वारदात पर मौजूद था.
मंत्री के बेटे की पिस्टल से कत्ल असल में उस मकान में मंत्री कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर उर्फ आशु रहता था और यहां जिस शख्स की हत्या हुई थी, वो आशु का खासमखास और उसका राइट हैंड विनय श्रीवास्तव था. 30 साल का विनय हमेशा मंत्री के बेटे विकास के साथ साये की तरह रहता था, लेकिन इत्तेफाक देखिए कि जब विनय की हत्या हुई, विकास अपने घर में नहीं था. बल्कि घर तो क्या, लखनऊ में ही नहीं था. वो दिल्ली गया था. लेकिन पेच ये है कि हत्या में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, वो पिस्टल किसी और का नहीं बल्कि मंत्री के बेटे विकास का ही था.
अब सवाल ये है कि - आखिर विकास की गैरमौजूदगी में उसके घर में उसके दोस्त विनय की हत्या किसने की? - क्या ये अचानक गुस्से में हुई कोई वारदात है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? - विनय की हत्या में विकास के लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल कैसे हुआ? - आखिर विकास अपनी पिस्टल खुला छोड़ कर कैसे लखनऊ से बाहर चला गया? - और सबसे अहम ये कि वारदात के वक्त विकास के घर में कौन-कौन से लोग मौजूद थे?
आधी रात को विनय के भाई ने किया था कॉल तो इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए और आधी रात मंत्री के मकान में हुई कत्ल की वारदात को समझने के लिए इस वाकये के सिक्वेंस पर गौर करना जरूरी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुवार और शुक्रवार की रात को विकास की गैर मौजूदगी में उसके घर में विनय और उसके दोस्त पार्टी कर रहे थे. देर रात तक खाना पीना चल रहा था. कत्ल से पहले रात करीब एक बज कर 20 मिनट पर विनय के एक भाई विक्रांत ने विनय को फोन भी किया था. लेकिन तब भी किसी अनहोनी की आहट नहीं थी. विनय ने बताया कि वो मंत्री पुत्र विकास के घर पर है और सबकुछ नॉर्मल है.
सुबह 4 बजे के बाद विनय के घर दी गई थी सूचना लेकिन इसके बाद सीधे भोर के चार बजे के बाद विकास के घर से उनके एक दोस्त अंकित वर्मा ने विनय के भाई को कॉल किया और बताया कि उसके बाई विनय को गोली लग चुकी है, वो फौरन मौके पर चला आए. मगर अफसोस, जब तक विनय के भाई और घरवाले विकास के घर पहुंचते, तब तक विनय की मौत हो चुकी थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



