
मंडी में बड़ा हादसा... सड़क से फिसलकर खेतों में जा गिरी HRTC बस, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल
AajTak
हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सरकाघाट के तरांगला इलाके में एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब बस सरकाघाट से जमनी दुर्गापुर की ओर जा रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ. बस में कुल 20 से 25 सवारियां थीं. बस जैसे ही तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे बनी ढांक (ढलान) से फिसल गई. इसके बाद पलटी खाते हुए बस नीचे खेतों में जा गिरी. इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्री अंदर ही दब गए.
यह भी पढ़ें: भोपाल के ब्रिज पर तेज रफ्तार कार के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो, डिवाइडर से टकराकर अगले दोनों टायर हुए अलग
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी. कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस और सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को एंबुलेंस से तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया.
घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है. सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






