
मंडल-कमंडल की जंग में खोए वोटबैंक पर नजर... OBC वोटों को लेकर राहुल गांधी की टीस की असली कहानी ये है
AajTak
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी की ओबीसी वोटबैंक को लेकर टीस खुलकर बाहर आ गई. राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और इस बीच ओबीसी हमारे साथ से दूर हो गया. इस टीस के पीछे वजह क्या है?
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. अधिवेशन के पहले कांग्रेस कार्य समिति की बैठक थी जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वोटबैंक की भी बात हुई. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और इस बीच ओबीसी हमारे साथ से दूर हो गया. सवाल उठ रहे हैं कि ओबीसी वोटबैंक को लेकर राहुल गांधी का दर्द क्यों छलका? सवाल ये भी है कि कैसे मंडल-कमंडल की राजनीति ने कांग्रेस से उसका कोर वोटबैंक छीन लिया?
क्यों छलका राहुल का दर्द
ओबीसी वोटबैंक को लेकर राहुल गांधी का दर्द जो छलका है, वह बेवजह नहीं है. आजादी के बाद जब कांग्रेस को लगभग अपराजेय माना जाता था, तब भी पार्टी का वोट बेस दलित, मुस्लिम और सवर्ण ही था. इन वर्गों में कांग्रेस का समर्थन ओबीसी के मुकाबले कहीं अधिक था. मंडल कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी 52 फीसदी है. कांग्रेस को कभी इस वर्ग से भी अच्छा समर्थन मिलता रहा लेकिन मंडल-कमंडल के बाद बदले डायनेमिक्स और अब राष्ट्रीय राजनीति में नरेंद्र मोदी के उभार के बाद ओबीसी वोटबैंक में ग्रैंड ओल्ड पार्टी का जनाधार सिकुड़ता चला गया.
आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं. सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी (सीएसडीएस) के एक आंकड़े के मुताबिक 1971 के आम चुनाव में कांग्रेस को ओबीसी वर्ग में 37 फीसदी समर्थन मिला था. इसी चुनाव में एससी वर्ग के बीच कांग्रेस का समर्थन अनुसूचित जाति (एससी) में 46 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) में 48 फीसदी था. मंडल-कमंडल की राजनीति के दौर में वोटों का समीकरण बदला और कांग्रेस का हार्डकोर वोटर रहे सवर्ण कमंडल पॉलिटिक्स के दौर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर शिफ्ट हो गए. मंडल पॉलिटिक्स में ओबीसी वर्ग के बीच अलग-अलग दलों की पैठ और अधिक मजबूत होती गई.
मंडल-कमंडल की जंग में कांग्रेस से छिटका कोर वोटर
साल 1990 भारतीय राजनीति में बदलाव की बयार लेकर आया जिसका सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ा. वीपी सिंह की अगुवाई वाली जनता दल की गठबंधन सरकार ने जनता पार्टी की सरकार के समय गठित वीपी मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कर दी थीं जिसमें ओबीसी के लिए सरकारी नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान था. तब कांग्रेस खुलकर इसके विरोध में थी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लोकसभा में इसके विरोध में लंबा भाषण भी दिया था जिसे आधार बनाकर बीजेपी आज भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने का कोई मौका नहीं चूकती.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











