
मंगल से पहले चांद पर शहर बसाने जा रहे एलॉन मस्क, डेडलाइन भी तय कर दी
AajTak
एलॉन मस्क ने चांद पर एक खुद से विस्तार होने वाला शहर बनाने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह की तुलना में चांद पर कम समय में शहर बसाया जा सकता है. मस्क ने कहा कि वो आने वाले सालों में चांद के बाद मंगल ग्रह पर भी शहर बसाने की तरफ ध्यान देंगे.
स्पेसएक्स के फाउंडर एलॉन मस्क ने चांद पर शहर बसाने का प्लान एक बार फिर साझा किया है. दिग्गज बिजनेसमैन ने खुद इस बात की जानकारी दी और बताया कि मंगल ग्रह के मुकाबले, चांद पर कम वक्त में शहर बसाया जा सकता है. हालांकि, इससे पहले उनका प्लान मंगल ग्रह पर शहर बसाने का था लेकिन पहले वह चांद पर ध्यान देना चाहते हैं.
एलॉन मस्क ने पहले कहा था कि वह साल 2050 तक मंगल ग्रह पर 10 लाख लोगों का एक आत्मनिर्भर शहर विकसित करेंगे. मंगल ग्रह की जानलेवा ठंड और जहरीली हवा से इंसानों को बचाने के लिए, वह पहले टेस्ला के ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट्स को वहां उतारने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने चांद पर शहर बसाने की घोषणा कर दी है.
एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि SpaceX ने अपना ध्यान चांद पर एक स्व-विस्तारित (Self Growing) शहर बनाने पर केंद्रित कर लिया है, क्योंकि हम इसे लगभग 10 साल से भी कम समय में हासिल कर सकते हैं, जबकि मंगल ग्रह पर इसमें 20 से ज्यादा साल लगेंगे.'
यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर बसने पहले इंसान जाएंगे या रोबोट? जानिए कैसी चल रही एलन मस्क की 'महा-तैयारी'
मंगल ग्रह को लेकर कह दी ये बात
मस्क ने आगे बताया कि SpaceX का मिशन लोगों की जिंदगी को तारों तक फैलाना. मंगल ग्रह का सफर सिर्फ तभी मुमकिन है जब ग्रह हर 26 महीने में एक कतार में आते हैं (छह महीने की यात्रा अवधि), जबकि हम चांद के लिए हर 10 दिन में लॉन्च कर सकते हैं (2 दिन की यात्रा अवधि).

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











