
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ब्राजील ने सस्पेंड की कोवैक्सीन की डील, 324 मिलियन डॉलर का था कॉन्ट्रैक्ट
AajTak
ब्राजील ने भारत बायोटेक के साथ कोवैक्सीन के लिए किए गए सौदे को रद्द करने का फैसला लिया है. ब्राजील में इस डील पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके बाद अब 324 मिलियन डॉलर के इस कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया गया है.
ब्राजील ने भारत बायोटेक के साथ कोवैक्सीन के लिए किए गए सौदे को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. ब्राजील में इस डील पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके बाद अब 324 मिलियन डॉलर के इस कॉन्ट्रैक्ट को सस्पेंड कर दिया गया है. मंगलवार को ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो ने इसका ऐलान किया. डील के मुताबिक, ब्राजील को भारत बायोटेक से कुल 20 मिलियन वैक्सीन की डोज़ खरीदनी थीं. लेकिन इस सौदे को लेकर ब्राजील में सवाल खड़े किए गए और राष्ट्रपति जायर बोल्सोनेरो पर भ्रष्टाचार को छुपाने के आरोप लगाए गए. व्हीसलब्लोअर द्वारा लगातार ब्राजीली सरकार को घेरा गया, सरकार की ओर से सफाई भी दी गई लेकिन उसका कोई फर्क नहीं पड़ा. अब जब ये मामला ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा, तब ब्राजील सरकार ने इस डील को रद्द करने का फैसला लिया. Brazil to suspend Indian COVID-19 vaccine deal as graft allegations probed https://t.co/cJtEsuBziF pic.twitter.com/PKjg711FVc
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











