
भोपाल: सौरभ से सलीम बने युवक की पत्नी कैसे बनी मानसी से राहिला, पढ़ें आपबीती
AajTak
भोपाल से धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स सौरभ से सलीम बन गया और उसकी पत्नी मानसी से राहिला बन गई है. सौरभ के पिता ने आरोप लगाया था कि बेटे का ब्रेनवॉश कर उसे मुसलमान बना दिया गया है. वहीं, सौरभ की पत्नी मानसी उर्फ राहिला ने इन आरोपों को बेबुनियादी बताया है.
मध्य प्रदेश के भोपाल से इस्लामिक संगठन के 16 लोगों की हुई गिरफ्तारियों के बाद, कई कहानियां सामने आई हैं. इनमें से भोपाल के सौरभ राजवैद्य की कहानी चर्चा में है. बड़ी बात है कि सौरभ पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप भी हैं. इस बीच उनके पिता ने आरोप लगाया था कि टे का ब्रेनवॉश कर उसे मुसलमान बना दिया गया है.
सौरभ की पत्नी का बयान आया सामने वहीं, अब सौरभ की पत्नी का भी बयान सामने आया है. सौरभ की पत्नी इस पूरे मामले को अलग ही नजरिए से बताती हैं. सौरभ की पत्नी का नाम मानसी था, जो धर्मपरिवर्तन के बाद अब राहिला बन गई हैं. बता दें कि, राहिला के पति सलीम (सौरभ) को हाल ही में भोपाल ATS ने सलीम को दूसरी महिलाओं को जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले के अलावा कई और संगीन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है. अब उनकी पत्नी मानसी उर्फ राहिला ने इन आरोपों को बेबुनियादी बताया हैं. वह यह भी सवाल कर रही हैं कि किसी भी धर्म को अपनाना कानून के तहत हमारा हक़ है, फिर बिना किसी के दबाव में हमने धर्म परिवर्तन किया है तो गुनाहगार कैसे हो सकते हैं?
सास-ससुर पर झूठ बोलने का आरोप राहिला (मानसी) उनका कहना है कि उनके सास-ससुर भी झूठ बोल रहे हैं. उनका जब पासपोर्ट ही नहीं बना तो वो सीरिया कैसे जाने की सोच सकते हैं ? सौरभ ने खुद की पत्नी को जब धर्म बदलने पर दबाव नहीं डाला तो वो किसी और महिलाओं पर कैसे ज़बरदस्ती कर सकते हैं. उनके मुताबिक The Kerala Story की Politicise करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों पहले ही उसके पति का एक वीडियो भी अचानक बहुत वायरल हुआ जिसके बाद ये गिरफ्तारी ज़रूर साजिश के तहत हुई है.
भोपाल के बैरसिया का रहने वाला है सौरभ का परिवार बता दें कि, भोपाल के बैरसिया का रहने वाला सौरभ जैन राजवैद्य एक पढ़े लिखे परिवार से ताल्लुक रखता है. लेकिन सौरभ का हिंदू धर्म से इस्लाम अपनाने का वाकया हैरान कर देने वाला है. सौरभ के पिता अशोक जैन राजवैद्य का आरोप है कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश कर उसे मुसलमान बना दिया गया. सौरभ के पिता का कहना है कि मेरा बेटा 12 वीं कक्षा तक आरएसएस की शाखाओं में जाता था. वह पीएचडी करने के बाद भोपाल के एक कॉलेज में प्रोफेसर बन गया था. लेकिन भोपाल के एक कॉलेज में पढ़ाने के दौरान कमाल नाम के एक प्रोफेसर से उनके बेटे का संपर्क हुआ. उस प्रोफेसर ने मेरे बेटे का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया.
नाती-पोतों के भी नाम बदल दिए पिता का आरोप है कि प्रोफेसर कमाल इस्लामिक कट्टरपंथी जाकिर नाइक का खास हुआ करता था. सौरभ के पिता का कहना है कि मैंने अपने पोतों के नाम बड़े प्यार से अनुनय और वत्सल रखे थे लेकिन सौरभ ने उनके नाम बदलकर यूसुफ और इस्माइल कर दिए.
पिता का कहना- नाइक की तहरीरें सुनता था बेटा सौरभ के परिवार का कहना है कि उनके बेटे को जाकिर नाइक की वीडियो दिखाई जाती थी. वह नाइक की तहरीरें सुनता था. कट्टरपंथी साहित्य पढ़ता था. उसे जाकिर नाइक की सीडी और साहित्य दिए जाने लगे. इस्लाम से प्रभावित होने के बाद सौरभ उग्र होने लगा था. वह कमरा बंद कर जाकिर नाइक की सीडी देखता था. मेरे बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










