
भोपाल में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों को नशे का आदी बनाकर करते थे शोषण
AajTak
यह ऐसा ड्रग्स रैकेट था, जिसमें लड़कियों को नशा देकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की जा रही थी. इस मामले में पकड़े गए आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महंगी गाड़ियां और पिस्टल भी जब्त की है.
Bhopal Drug Racket Busted: भोपाल में ड्रग्स और अपराध की दुनिया का ऐसा घिनौना चेहरा सामने आया है, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. वहां लड़कियों को पहले नशे की लत लगाई जाती थी, फिर उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाते थे. क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि क्लब और जिम में आने वाली युवतियों को शिकार बनाया जाता था. आरोपी सिर्फ ड्रग्स नहीं बेचते थे, बल्कि उन्हें ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के लिए इस्तेमाल करते थे.
बीजेपी से कनेक्शन! यह ऐसा ड्रग्स रैकेट था, जिसमें लड़कियों को नशा देकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की जा रही थी. इस मामले में पकड़े गए आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महंगी गाड़ियां और पिस्टल भी जब्त की है. जांच में आरोपी के भाजपा से जुड़ाव के आरोप भी सामने आए हैं.
ड्रग्स रैकेट से हुआ शर्मनाक खुलासा भोपाल क्राइम ब्रांच की जांच में एक ऐसा ड्रग रैकेट सामने आया है, जिसमें सिर्फ ड्रग्स ही नहीं बल्कि युवतियों के यौन शोषण की भी खौफनाक साजिश सामने आई है. दो आरोपियों के मोबाइल से ऐसे वीडियो मिले हैं, जो पूरे शहर को हिला देने के लिए काफी हैं.
दो आरोपियों की गिरफ्तारी से खुली पोल पुलिस ने यासीन और शावर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यासीन एक क्लब में डीजे है और शावर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है. इनके पास से एमडी ड्रग्स, अवैध हथियार और दो महंगी गाड़ियां बरामद की गई हैं.
मोबाइल से मिले अहम सबूत यासीन के मोबाइल में लड़कियों के साथ नशे में रेप करते और उन्हें पीटते हुए 20 से ज्यादा वीडियो मिले हैं. कई लड़कों को बंधक बनाकर मारते हुए भी वीडियो सामने आए हैं. ये सब देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.
नशा देकर करते थे शोषण और ब्लैकमेलिंग आरोपी लड़कियों को पार्टी और क्लबों में ड्रग्स देते थे. ड्रग्स की लत लगवाकर उनके साथ दुष्कर्म करते और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते. इन युवतियों में कॉलेज छात्राएं भी शामिल हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






