
भोजपुरी सेंसेशन Akshara Singh करेंगी बिग बॉस में एंट्री, Pawan Singh संग प्यार के होते रहे हैं चर्चे
AajTak
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और विवादों का अटूट नाता रहा है. पिछले कुछ सालों में अक्षरा अपने प्रोजेक्ट्स के लिए कम विवादों की वजह से सुर्खियों में रही हैं. ऐसे में बिग बॉस के घर मेें अक्षरा की एंट्री एक नया मसाला क्रिएट कर सकती है.
BIG BOSS OTT शो के साथ-साथ कंटेस्टेंट को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. नेहा भसीन ने प्रोमो में आकर जहां खुद की मौजूदगी की कंफर्मेशन दी है, वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी बिग बॉस में हिस्सा लेना तय है. अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है. इसके साथ ही अक्षय कई विवादों से भी घिर चुकी हैं. ऐस में अक्षरा बिग बॉस हाउस में एंटरटेनर साबित हो सकती हैं और प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. यह पहली बार नहीं है, जब अक्षरा को बिग बॉस ऑफर किया गया हो. इससे पहले भी अक्षरा बिग बॉस के लिए अप्रोच की जा चुकी हैं लेकिन उस वक्त अक्षरा इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थीं. अब अक्षरा एक नई स्ट्रैटेजी के साथ बिग बॉस में एंट्री करेंगी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












