
'भैया मत करो...', रैपिडो चालक ने बाइक पर की ऐसी हरकत, कांपने लगी महिला
AajTak
बेंगलुरु में एक महिला रैपिडो चालक की हरकत से इतना ज्यादा परेशान हो गई कि वह डर से कांपने लगी. उसने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
बेंगलुरु की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि रैपिडो चालक ने उसे अनुचित तरीके से छुआ. यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें महिला ने रैपिडो चालक की हरकत को रिकॉर्ड करके लोगों को दिखाया है.
इंस्टाग्राम पर बेंगलुरु की एक महिला ने रैपिडो चालक की एक घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर उसे एक्सपोज किया है. महिला ने बताया कि इस दौरान वह इतना डर गई थी कि उसका पूरा शरीर कांपने लगा. वीडियो के साथ महिला ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.
पीजी लौटते समय महिला ने बुक की थी राइड महिला ने लिखा है कि आज, 06.11.2025 को, बेंगलुरु (कर्नाटक) में मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था. चर्च स्ट्रीट से रैपिडो राइड से अपने PG लौटते समय, कैप्टन ने राइडिंग करते समय मेरे पैर पकड़ने की कोशिश की. यह इतनी अचानक हुआ कि मैं समझ भी नहीं पाई, रिकॉर्ड करना तो दूर की बात है.
बाइक चालक पैर छूने की कोशिश कर रहा था जब उसने दोबारा ऐसा किया, तो मैंने उससे कहा - भैया, क्या कर रहे हो, मत करो, लेकिन वह नहीं रुका. मैं बहुत डर गई थी - मैं उससे बाइक रोकने के लिए नहीं कह पाई क्योंकि मैं इस जगह पर नई थी और मुझे नहीं पता था कि मैं कहां हूं. जब तक हम अपनी मंजिल पर पहुंची, तो मैं कांप रही थी और रो रही थी.
पास में खड़े एक भले आदमी ने देखा और पूछा कि क्या हुआ. जब मैंने उसे बताया, तो उसने कैप्टन से बात की. कैप्टन ने माफी मांगी और कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा - लेकिन जब वह जा रहा था, तो उसने मेरी तरफ इस तरह से उंगली दिखाई जिससे मुझे और भी ज़्यादा असुरक्षित महसूस हुआ.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











