
भूकंप से हिल गया इंडोनेशिया, भरभराकर गिरीं इमारतें, अबतक 162 मौतें, पार्किंग तक में हो रहा है इलाज
AajTak
भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था. सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए. भूकंप से इमारतें गिर गईं. सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही.
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के एक झटके में बड़ी इमारतें धराशाही हो गईं. अब तक 162 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.6 रही. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हैं. भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए मंगलवार को बचावकर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं.
भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था. सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए. भूकंप से इमारतें गिर गईं. सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही. कुछ का अस्थायी टेंट में इलाज किया गया. अन्य को फुटपाथ पर ड्रिप लगाई गई. जबकि हेल्थ वर्कर्स ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए.
भीड़भाड़ वाले अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में इलाज करवा रहे 48 वर्षीय कुकू ने न्यूज एजेंसी रायटर को बताया कि अचानक झटके में इमारत गिरी और सब कुछ ढह गया. मैं कुचल गया. मेरे दो बच्चे बच गए, मैंने किसी तरह दोनों को निकाला और अस्पताल लेकर आ गई. एक अभी भी लापता है. कुकू की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे.
राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता डेडी प्रसेत्यो ने अंतरा स्टेट न्यूज एजेंसी को बताया कि मंगलवार सुबह बचाव कार्यों में सैकड़ों पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है. आज का मुख्य कार्य सिर्फ पीड़ितों को मलबे से बाहर निकालना है. पश्चिम जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई बच्चे थे और 300 से अधिक घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घायलों और मौतों की संख्या बढ़ सकती है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










