
भुवनेश्वर: टेंट हाउस-कैटरिंग मालिकों का धरना, कहा- शादी में 300 लोगों के शामिल होने की मिले अनुमति
AajTak
ओडिशा विधानसभा के सामने महात्मा गांधी मार्ग पर सैकड़ों टेंट हाउस, कैटरिंग, साउण्ड और लाइट के मालिकों के साथ कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इनका कहना है कि सरकार ने हमें कोरोना से बचा लिया है, लेकिन बेरोजगारी और भुखमरी की ओर धकेल दिया.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में टेंट हाउस और कैटरिंग मालिकों के साथ कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया. टेंट हाउस और कैटरिंग मालिकों ने ये धरना शादी समारोह के लिए जारी दिशा निर्देश में बदलाव की मांग को लेकर किया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राज्य सरकार शादी में 25 लोगों की जगह 300 लोगों को शामिल होने की अनुमति दे.
पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











