
भीषण गर्मी में भी ड्राइविंग होगी कूल! पिछली सीट के लिए भी AC वेंट्स के साथ आती हैं ये किफायती कारें
AajTak
कार ड्राइविंग के समय एयर कंडिशन का बेहतर होना बेहद ही जरूरी होता है, ख़ासकर गर्मी के मौसम में. आज हम आपके लिए ऐसी कारों की लिस्ट लेकर आए हैं जो न कीमत में किफायती हैं बल्कि इनका केबिन भी बेहतर एयर कंडिशनिंग सिस्टम के चलते ठंडा रहता है.
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, देश के कई हिस्सों में पारा आसमान छू रहा है. ऐसे में खुले आसमान के नीचे तपती सड़क पर कार ड्राइव करना भी आसान काम नहीं है. कई बार मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं जब आपकी कार का केबिन पूरी तरह से ठंडा न हो रहा हो. आज हम आपके लिए ऐसी कारों की लिस्ट लेकर आए हैं जो न कीमत में किफायती हैं बल्कि इनका केबिन भी बेहतर एयर कंडिशनिंग सिस्टम के चलते ठंडा रहता है. यहां उन कारों की लिस्ट दी जा रही है जिनमें पिछती पंक्ति यानी कि रियर सीट के यात्रियों के लिए भी एयर कंडिशन (AC) वेंट्स दिए जाते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इनकी शुरुआती कीमत महज 6.63 लाख रुपये है.
5)- Renault Triber: RXT
सबसे पहले हम बात करेंगे रेनो ट्राइबर की, ये सब-फोर मीटर क्रॉसओवर एमपीवी कुल चार वेरिएंट्स में आती है और इसके RXT वेरिएंट में आपको पिछली सीट पर रियर AC वेट मिलता है. इस वेरिएंट की कीमत 7.61 लाख रुपये है. इस कार में कंपनी ने 1-लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है. इसके अलावा ये कार 1-लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है, जिसका इंजन 100PS की पावर जेनरेट करता है.
4)- Hyundai i20: Magna
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई की प्रीमियम हैचबैक कार आई20 इस सेग्मेंट की बेस्ट कारों में से एक है. इसके Magna वेरिएंट में आपको पिछली सीट पर रियर AC वेंट मिलता है, जिसकी कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरु होती है. ये कार कुल आठ रंग विकल्प में उपलब्ध है. इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 81.80bhp की पावर और 114.74Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. i20 मैग्ना में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एलॉय व्हील्स, फॉग लाइट्स - फ्रंट, फॉग लाइट्स - रियर, पावर विंडोज जैसे फीचर्स मिलते हैं.
3)- Maruti Dzire: VXI

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











