
भीड़ ने पीटा, लड़की ने टोका, लेकिन नहीं मान रहा था 'सिरफिरा', हीरा कंपनी की कर्मचारी ने दर्ज कराई FIR
AajTak
पीड़ित महिला हर रोज दफ्तर जाती है. उसने देखा कि आरोपी व्यक्ति काफी वक्त से उसका पीछा कर रहा था. कई मौकों पर महिला ने उसे ट्रांसपोर्ट बस में यात्रा करते हुए भी देखा.
महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में एक व्यक्ति सात महीनों से एक महिला का पीछा कर रहा था. इसके लिए आरोपी को पुलिस की तरफ से चेताया गया, यहां तक कि भीड़ ने पीटाई भी की और कई बार महिला ने उसको रोकने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद भी वह सरफिरे आशिक की तरह महिला का पीछा करता रहा. कभी बस से उसके पीछे-पीछे गया, तो कभी हाथ पकड़ने की कोशिश की और आखिरकार तंग आकर महिला को उसके खिलाफ केस दर्ज करवाना ही पड़ा.
इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक 34 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो पुलिस की चेतावनी और एक बार भीड़ द्वारा पिटाई के बावजूद पिछले सात महीनों से दक्षिण मुंबई में एक हीरा कंपनी में काम करने वाली महिला सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव का पीछा कर रहा था. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी.
जनवरी से पीछा कर रहा था आरोपी
पुलिस ने आरोपी की पहचान पालघर जिले के नालासोपारा के रहने वाले विक्की राजेश गुप्ता के रूप में की है. दक्षिण-मध्य मुंबई में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी जनवरी से उसका पीछा कर रहा था.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हमला, गुजरात से गिरफ्तारी और डेढ़ साल की फरारी... हैरान कर देगी इस बदमाश की करतूत
पीड़ित महिला हर रोज दफ्तर जाती है. उसने देखा कि राजेश गुप्ता काफी वक्त से उसका पीछा कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि कई मौकों पर महिला ने उसे ट्रांसपोर्ट बस में यात्रा करते हुए भी देखा. महिला छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस बस डिपो से साउथ मुंबई के चरनी रोड तक जाती थी.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









