
भिखारी ने 90 हजार कैश देकर पत्नी के लिए खरीद ली गाड़ी, दोनों रोज कमा लेते हैं इतने रुपए
AajTak
भीख मांगकर गुजारा करने वाले दिव्यांग संतोष ने अपनी पत्नी को मोपेड खरीदकर गिफ्ट में दी है. अब दोनों मोपेड से ही भीख मांगने जाते हैं. पाई-पाई जोड़कर संतोष ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े और शनिवार को कैश देकर मोपेड खरीदी.
कहते हैं, प्यार..जात-पात,ऊंच-नीच,अमीर-गरीबी, नहीं देखता. एक दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से आई है. जहां पर एक भिखारी पत्नी से प्यार के कारण चर्चा में बना हुआ है. पूरे जिले में दोनों के प्यार की चर्चा जोरों पर है. भीख मांगकर गुजारा करने वाले संतोष ने पत्नी को मोपेड खरीदकर तोहफे में दी है. अब दोनों मोपेड से ही भीख मांगने निकलते हैं.
दरअसल, संतोष साहू और उसकी पत्नी मुन्नी साहू छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के रहने वाले हैं. संतोष पैरों से दिव्यांग है. वह ट्राइसाइकिल से घूम-घूमकर भीख मांगते हैं और पत्नी मुन्नीबाई उसकी मदद करती हैं.
संतोष साहू ने बताया कि वह खुद ट्राइसाइकिल पर बैठता था और उसकी पत्नी धक्का देती थी. कई बार ऐसी स्थिति आती थी कि सड़क खराब होने पर वजह से पत्नी के लिए ट्राइसाइकिल को धक्का लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था. पत्नी की यह परेशानी संतोष से देखी नहीं गई.
इस दौरान कई बार उसकी पत्नी बीमार भी हुई. जिसके इलाज में उसे काफी रुपये खर्च करने पड़े थे. एक दिन एक दिन मुन्नी ने संतोष को मोपेड खरीदने की सलाह दी. मुश्किल हालत को देखते हुए संतोष ने ठान लिया था कि वो हर हाल में वो अपनी पत्नी के लिए मोपेड खरीदेगा.
दोनों बस स्टैंड, मंदिर और दरगाह जाकर भीख मांगते और रोजाना करीब 300 से 400 रुपये कमा लेते थे. साथ ही दोनों को आराम से दो टाइम का खाना भी मिल जाता था. ऐसे पाई-पाई जोड़कर संतोष ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े और शनिवार को कैश देकर मोपेड खरीद ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











