
भारी पड़ा एडवेंचर, हनीमून पर दुल्हन की दर्दनाक मौत, खड़ा देखता रह गया पति
AajTak
हनीमून के लिए गई बहामास गई महिला पति के साथ पैडलबोर्ड चला रही थी, तभी पानी में से एक शॉर्क ने उसपर भयंकर हमला कर दिया. बुरी तरह से घायल हालत में जब महिला को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दुनिया में कई लोगों को एडवेंचर का बहुत शौक होता है. लेकिन यही एडवेंचर अक्सर जानलेवा साबित हो जाता है. बंजी जंपिंग से लेकर स्काई डाइविंग तक लगभग सभी एडवेंचर स्पोर्ट रिस्की होते हैं. वहीं वाटर एडवेंचर की बात करें तो इसमें पानी में रहने वाले खतरनाक जीवों के हमले का भी खतरा होता है.
हाल में बहामास में वाटर स्पोर्ट के दौरान भयंकर दुर्घटना हो गई. यहां एक शार्क ने अपने हनीमून पर आई एक नवविवाहित महिला की जान ले ली. ये महिला अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद बहामास के सैंडल्स रिसॉर्ट से थोड़ी दूरी पर पैडलबोर्डिंग कर रही थी, जब एक शार्क ने उसपर हमला कर दिया. स्थानीय समाचारों के अनुसार, हमले के वक्त पीड़िता अपने पति के साथ थी. पैडलबोर्ड चलाते हुए पानी में से एक शॉर्क ने उसपर भयंकर हमला कर दिया. वायरल हुई फुटेज में दिख रहा है कि जब लाइफ गार्ड्स ने महिला पर हमला देखा तो भागकर गए और उसके खून से सने लगभग निर्जीव शरीर को किनारे पर लाए और फिर अस्पताल पहुंचाया. रॉयल बहामियन पुलिस सार्जेंट देसरी फर्ग्यूसन ने संवाददाताओं से कहा- "सुबह 11.15 बजे के पुलिस को खबर मिली कि यूएसए की एक महिला टूरिस्ट पर शार्क ने हमला किया है. हमारी प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, महिला " वेस्टर्न न्यू प्रोविडेंस में एक रिसॉर्ट के ठीक पीछे अपने पति के साथ पैडलबोर्डिंग कर रही थी जब उसे पानी से निकली शार्क ने काट लिया.
हमले के बाद ड्यूटी पर तैनात एक लाइफगार्ड ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और घायल महिला के तुरंत सीपीआर दिया गया. उसके शरीर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोटें आईं थी जिसमें दाहिना कूल्हा और दाहिना ऊपरी अंग भी शामिल था. हालांकि, इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया गया.
एक जेट स्की ऑपरेटर ने नासाउ गार्जियन को बताया कि उसने किनारे से ये हमला देखा. उन्होंने कहा- ये मेरे लिए डरावना था क्योंकि थोड़ी ही देर पहले मैंने उन्हें हंसते खेलते पैडल बोर्डिंग के लिए जाते देखा था. लेकिन कुछ देर बाद देखा तो पैडलबोर्ड पर सिर्फ लड़का था और लड़की हमले से पानी में गिर गई थी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









