
भारत-US ट्रेड डील पर आ गई खबर... इसी हफ्ते अमेरिका जाएगी भारतीय टीम, Tariff का मुद्दा भी उठेगा
AajTak
India-US Trade Deal Update: भारत-यूएस के बीच तमाम मुद्दों को लेकर अटकी ट्रेड डील पर आगे की बातचीत के लिए इस सप्ताह भारतीय वार्ताकारों की टीम अमेरिका जा सकती है.
भारत और अमेरिका के बीच अटकी ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर अब बात बनती हुई नजर आ रही है. बीते दिनों जहां अमेरिकी वार्ताकारों का दल भारत आया था, तो वहीं अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है. दोनों देशों की बीच व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय टीम इसी हफ्ते अमेरिका जाने वाली है. बीते सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद इस ट्रेड डील के आगे बढ़ने के संकेत मिले थे.
PM मोदी-ट्रंप के हुई थी बात
गौरतलब है कि बीते सप्ताह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत में सकारात्मक तौर पर आगे बढ़ रही है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक वरिष्ठ भारतीय प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह व्यापार वार्ता के एक और दौर की बातचीत के लिए अमेरिका जाएगी. ये दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
फरवरी से जारी बातचीत का दौर
India-US Trade Deal पर बातचीत का सिलसिला इस साल फरवरी महीने से ही जारी है. इसके तहत 5 दौर की बात पहले से ही पूरे हो चुके हैं. मामले से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बात सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इसमें उलझे हुए मुद्दों को सुलझाने के लिए अब अगले दौर के लिए भारतीय टीम इसी हफ्ते अमेरिका का दौरा करने वाली है.
गौरतलब है कि ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर पहले से लागू 25% के टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया गया था, जिसके बाद ट्रेड डील पर बात रुक गई थी. लेकिन बीते महीने जहां अमेरिका वार्ताकार नई दिल्ली पहुंचे थे, तो अब भारतीय दर अमेरिका जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है इस होने वाली बैठक में डील से जुड़े अन्य मामलों के साथ ही टैरिफ का मुद्दा भी उठ सकता है.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












