
भारत-PAK के बीच तनाव पर ईरान की मध्यस्थता की पेशकश, कहा- दोनों भाईचारे वाले पड़ोसी
AajTak
अराघची ने एक पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान हमारे भाईचारे पर आधारित पड़ोसी हैं, जिनके साथ हमारे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध सदियों पुराने हैं. मौजूदा कठिन समय में ईरान भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर समझदारी बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है. ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा कि भारत और पाकिस्तान 'भाईचारे वाले पड़ोसी' हैं. और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना ईरान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
अराघची ने एक पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान हमारे भाईचारे पर आधारित पड़ोसी हैं, जिनके साथ हमारे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध सदियों पुराने हैं. मौजूदा कठिन समय में ईरान भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर समझदारी बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. उन्होंने इस मौके पर मशहूर फारसी कवि सादी के शांति और सह-अस्तित्व से जुड़े विचारों का भी हवाला दिया.
ये बयान ऐसे समय आया है जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है, जिसे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है.
भारत ने पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का सीधा आरोप लगाते हुए कड़े कदम उठाए हैं. इसमें सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने, अटारी बॉर्डर पर गतिविधियां रोकने, दूतावास कर्मियों की संख्या घटाने जैसे कदम भी शामिल हैं. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निलंबित कर दिए हैं. यहां तक कि सार्क योजना के तहत भी.
भारत के एक्शन से बिलबिलाए पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर बंद कर दिया है. साथ ही भारतीय नागरिकों के लिए सार्क वीजा निलंबित कर दिए हैं, शिमला समझौते को निलंबित कर दिया है. व्यापारिक गतिविधियां रोक दीं और भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. साथ ही चेतावनी दी कि अगर भारत सिंधु जल का रुख मोड़ता है तो इसे 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









