
'भारत हमारे चुनाव में दखल दे रहा है', राजनयिक तनाव के बीच कनाडा ने लगाया एक और गंभीर आरोप
AajTak
कनाडा की एक शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी ने भारत पर देश के चुनाव में संभावित दखलअंदाजी का आरोप लगाया है. यह पहली बार है जब भारत पर कनाडा में ऐसी किसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक कनाडाई पैनल वहां के संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच करेगा.
भारत से जारी राजनयिक तनाव के बीच कनाडा ने एक और गंभीर आरोप लगाया है. हाल ही में सार्वजनिक की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी ने भारत पर देश के चुनाव में संभावित दखलअंदाजी का आरोप लगाया है. यह पहली बार है जब भारत पर कनाडा में ऐसी किसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खुफिया रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक कनाडाई पैनल वहां के संघीय चुनावों में भारत की भूमिका की जांच करेगा. हाल ही में पैनल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि साल 2019 और 2021 में कनाडा में हुए संघीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रहे आयोग ने सरकार से भारत से जुड़ी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है.
कनाडाई न्यूज वेबसाइट ग्लोबल न्यूज के मुताबिक, कनाडा की शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भारत ने देश के चुनाव में संभावित रूप से हस्तक्षेप किया है.
खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में भारत को 'विदेशी हस्तक्षेप का खतरा' बताते हुए सरकार से कहा है कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए और अधिक प्रयास किया जाना चाहिए. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी.
दोनों देशों के बीच पहले से ही जारी है राजनयिक तनाव
कनाडा ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जब पहले से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव चरम पर है. पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की बात कही थी. कनाडा की संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







