
'भारत हमसे बदला लेना चाहता है...', चीन में PAK पीएम शहबाज के सामने ऐसा क्यों बोला अजरबैजान?
AajTak
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे हैं. सम्मेलन से इतर उन्होंने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत को लेकर अहम दावा किया है.
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान का साथ देने को लेकर भारत अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अजरबैजान से 'बदला' लेना चाहता है. इससे पहले अजरबैजान की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत ने एससीओ में अजरबैजान की पूर्ण सदस्यता की राह में रोड़ा अटका दिया है. और अब चीन पहुंचे अजरबैजान के राष्ट्रपति नया दावा लेकर सामने आ गए हैं.
अलीयेव चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन के तियानजिन शहर पहुंचे हैं और वो 3 सितंबर को चीन के विक्ट्री डे परेड में भी हिस्सा लेंगे. सोमवार को एससीओ की बैठक से इतर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मुलाकात की.
अजरबैजान के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, अलीयेव ने इसी मुलाकात के दौरान दावा किया कि भारत पाकिस्तान से संबंध रखने को लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अजरबैजान से बदला लेना चाहता है.
इससे पहले अजरबैजान के ब्रॉडकास्टर AnewZ ने एक रिपोर्ट में कहा था, 'भारत ने तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान अजरबैजान के आवेदन का एक बार फिर विरोध किया, जबकि चीन ने बाकू की दावेदारी का समर्थन किया.'
चैनल ने दावा किया कि भारत का निर्णय बहुपक्षीय सिद्धांतों और शंघाई भावना के विपरीत है, और तर्क दिया कि द्विपक्षीय विवादों को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक नहीं लाना चाहिए.
AnewZ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने SCO का पूर्ण सदस्य बनने के अजरबैजान के आवेदन का समर्थन किया है. मामले से परिचित अधिकारियों ने AnewZ को बताया कि 'भारत ने इस प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश की.' उन्होंने दावा कि अजरबैजान पाकिस्तान के साथ भाईचारा रखता है और इसी कारण भारत का रुख विरोधी रहा है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










