
भारत से 5,000 किलोमीटर दूर दो देशों में हिंदू मंदिर को लेकर छिड़ गई जंग... बॉर्डर पर चल रहे गोले
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर संघर्ष भड़क गया है. दोनों ही देशों के सैनिक सीमा पर एक-दूसरे को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे हैं. दोनों देशों में विवाद लंबे समय से चला आ रहा है जो एक हिंदू मंदिर पर अधिकार से जुड़ा है.
भारत से 5,000 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसी देशों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव संघर्ष में बदल चुका है. गुरुवार सुबह से ही दोनों देशों के सैनिक सीमा पर भीषण गोलीबारी कर रहे हैं. इससे ठीक एक दिन पहले बॉर्डर पर एक लैंडमाइन धमाके में पांच थाई सैनिक घायल हो गए थे. इससे नाराज थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को बुला लिया था और कंबोडिया के राजदूत को देश से निष्कासित कर दिया. फिर अगले ही सुबह दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू हो गई है.
गुरुवार सुबह का पूरा घटनाक्रम-
थाईलैंड के मुताबिक, ताजा संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब सुबह 7:35 बजे सूरीन के फानोम डोंग राक जिले में ता मुएन थॉम मंदिर के खंडहरों के सामने एक कंबोडियाई ड्रोन को चक्कर लगाते देखा गया. इसके बाद 6 कंबोडियाई सैनिक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और अन्य हथियारों से लैस होकर थाई सैन्य अड्डे के सामने कांटेदार तार की सीमा के पास पहुंच गए.
बेस पर मौजूद थाई सैनिकों ने कंबोडियाई सैनिकों से कहा कि वो गोलीबारी कर किसी भी संघर्ष की शुरुआत न करें. थाई सेना के दूसरे आर्मी रीजन ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि सुबह 8:20 बजे कंबोडिया ने ता मुएन थॉम मंदिर के खंडहर से लगभग 200 मीटर पूर्व में स्थित मू पा सैन्य अड्डे पर गोलीबारी शुरू कर दी.
थाई सेना ने आरोप लगाया कि कंबोडियाई सेना ने आस-पास के रिहाइशी इलाकों में अपनी तोपें रख दी हैं और नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. थाई सेना का कहना है कि कंबोडियाई सैनिकों ने सुबह 8:50 बजे मंदिर के खंडहरों पर तोपों से हमला किया गया. लगभग 9:15 बजे, कंबोडियाई सैनिकों ने कथित तौर पर मू पा बेस के पास के इलाके को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एक थाई सैनिक घायल हो गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






