'भारत से सलाह के बिना दुनिया का कोई बड़ा मसला हल नहीं होता', बोले जयशंकर
AajTak
जयशंकर ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत से चर्चा के बगैर किसी भी बड़े वैश्विक मुद्दे पर फैसला लिया जाता. हम बदल गए हैं और हमें लेकर दुनिया का दृष्टिकोण भी बदला है. हमें सीखना होगा कि अलग-अलग देशों से डील करते वक्त हमारे हितों पर कैसे गौर किया जए.
विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि बीते कुछ सालों में भारत को लेकर दुनियाभर का नजरिया बदला है. अब स्थिति ऐसी है कि भारत की सलाह और मशवरे के बिना किसी भी बड़े वैश्विक मुद्दे पर फैसला नहीं लिया जाता.
जयशंकर ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत से चर्चा के बगैर किसी भी बड़े वैश्विक मुद्दे पर फैसला लिया जाता. हम बदल गए हैं और हमें लेकर दुनिया का दृष्टिकोण भी बदला है. हमें सीखना होगा कि अलग-अलग देशों से डील करते वक्त हमारे हितों पर कैसे गौर किया जए.
इस दौरान जयशंकर ने भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों पर भी बात करते हुए कहा कि जब तक कि सीमा मुद्दों का हल नहीं निकलेगा, तब तक वे सामान्य नहीं हो सकते.
उन्होंने कहा कि मैंने अपने चीनी समकक्ष से कह दिया है कि जब तक कि आप सीमा विवाद का हल नहीं निकालते, तब तक संबंधों में सुधार नहीं हो सकता.
बता दें कि जयशंकर कई मौकों पर वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत स्थिति का उल्लेख कर चुके हैं. वह हाल ही में अपनी किताब 'व्हाई भारत मैटर्स' पर चर्चा के दौरान भारत को लेकर रामायण का जिक्र किया था.
'हर राम को एक लक्ष्मण की जरूरत होती है'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.