
भारत से लौटते ही बिलावल भुट्टो ने कश्मीर पर उठाया ये कदम
AajTak
बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा छेड़ा है. उन्होंने इस्लामाबाद में हुर्रियत नेताओं से मुलाकात में कहा है कि पाकिस्तान कश्मीरियों के संघर्ष में उनके साथ है. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भी कश्मीर का मुद्दा उछालने की कोशिश की है जिसका भारत ने दो टूक जवाब दिया है.
पाकिस्तान में जहां एक तरफ अराजकता की स्थिति है, वहीं दूसरी तरफ आर्थिक संकट ने उसकी कमर तोड़ रखी है लेकिन फिर भी वो कश्मीर के मुद्दे को बार-बार उछालने से बाज नहीं आ रहा है. भारत से लौटने के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि वो कश्मीरियों के संघर्ष में उनका साथ देते रहेंगे. ये बात उन्होंने गुरुवार को हुर्रियत नेताओं से मुलाकात के दौरान कही है.
भारत को उकसाने के एक और कदम में बिलावल ने पीओके की ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेताओं से इस्लामाबाद में मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान उन्होंने हुर्रियत नेताओं से कहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के रुख को मजबूती से सामने रखा.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. उनसे कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के समर्थन की बात की. आत्मनिर्णय का अधिकार हासिल करने को लेकर कश्मीरी लोगों के न्यायोचित संघर्ष में उनके साहस और बलिदान को सलाम किया.'
बिलावल ने हुर्रियत नेताओं से बातचीत में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि कश्मीर में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों पर ध्यान दिया जाए.
पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय क्या बोला?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बिलावल के हुर्रियत नेताओं से मिलने पर एक बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा है कि बिलावल भुट्टो ने हुर्रियत के नेताओं से मुलाकात के दौरान कश्मीरियों के संघर्ष में उनके समर्थन की बात कही और उनके अब तक के संघर्ष को सलाम किया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









