
भारत से फ्रस्ट्रेट क्यों हैं ट्रंप, क्यों दे रहे कोरिया-जापान का उदाहरण? न इंडिया टैरिफ पर डिमांड मान रहा, न बातचीत पर पहल
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने एक्शन और बयान दोनों से भारत पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लेकिन भारत न तो उनके किसी कदम से डरा हुआ है और न ही ट्रंप की शर्तों पर जल्दबाजी में किसी समझौते के लिए राजी हुआ है. ऐसे में ट्रंप की हताशा साफ दिख रही है और यही वजह है कि वह एक के बाद लगातार धमकी भरे बयान दे रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगातार दबाव बना रहे हैं कि वह रूस से तेल की खरीदे न करे. लेकिन भारत इसके लिए राजी नहीं है और उसका साफ कहना है कि अपने हितों की रक्षा के लिए रूसी तेल की खरीद जारी रहेगी. ट्रंप प्रशासन संकेत दे रहा है कि अगर भारत मान जाए तो टैरिफ में रियायत मिल सकती है, लेकिन भारत झुकने को तैयार नहीं है. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप हताश हैं, क्योंकि न तो भारत तेल खरीद रोक रहा है और न ही बातचीत की टेबल पर आने के लिए पहल कर रहा है.
टैरिफ को लेकर ट्रंप का दोहरा रवैया
डोनाल्ड ट्रंप भारत को बातचीत के लिए राजी करने के लिए जापान-दक्षिण कोरिया का उदाहरण दे रहे हैं. ट्रंप प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भारत मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया और इसके बाद 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया है. इस तरह भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप का दावा है कि भारत की रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को हवा दे रहा है.
ये भी पढ़ें: टैरिफ को लेकर भारत-US के बीच अब भी बातचीत के दरवाजे खुले, दोनों तरफ से मिले संकेत
हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज किया और जंग रोकने में अमेरिका की विफलता को उजागर किया. भारत ने रूस तेल खरीद को लेकर भी अमेरिका पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया और तर्क दिया कि चीन, तुर्की, और यूरोपियन यूनियन भी रूस से तेल खरीद रहे हैं, फिर भी उन पर इतना भारी टैरिफ नहीं लगाया गया. दूसरी ओर अमेरिका लगातार चीन को मोहलत दे रहा है, जबकि भारत पर एक महीने के भीतर की टैरिक की दरों को दोगुना कर दिया गया है.
भारत अपने हितों की रक्षा के लिए अडिग

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










