
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने किया अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, 450 KM है रेंज
AajTak
यह परीक्षण संभवतः आर्मी स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) के तहत किए गए ऑपरेशनल यूजर ट्रायल का हिस्सा था, जो पाकिस्तान के परमाणु-सक्षम मिसाइल बलों को संभालता है.
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को 450 किलोमीटर की दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है. इस बैलिस्टिक मिसाइल का नाम अब्दाली है, जिसका परीक्षण पाकिस्तान ने सोनमियानी रेंज में किया है. यह परीक्षण संभवतः आर्मी स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) के तहत किए गए ऑपरेशनल यूजर ट्रायल का हिस्सा था, जो पाकिस्तान के परमाणु-सक्षम मिसाइल बलों की देखरेख करता है.
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दाली वेपन सिस्टम के नाम से जानी जाने वाली इस मिसाइल का परीक्षण मिलिट्री ड्रिल 'एक्सरसाइज इंडस' के तहत किया गया है. इस परीक्षण के दौरान पाकिस्तानी सेना के स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद शाहबाज खान और स्ट्रेटेजिक प्लांस डिवीजन के डीजी मेजर जनरल शहरयार परवेज बट भी मौजूद थे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कूटनीतिक कार्रवाइयों के बाद, पाकिस्तान लगातार NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर रहा है, जो मिसाइल परीक्षण का संकेत देता है. इन नोटिसों को भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का जानबूझकर किया गया बल प्रदर्शन माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कभी निष्पक्ष जांच तो कभी सहयोग... भारत से डरा हुआ है पाकिस्तान, अब UNSC मीटिंग की लगाई गुहार
सैन्य शक्ति के मामले में भारत के मुकाबले कहां है पाकिस्तान?
पाकिस्तान आर्म्ड फोर्स की मीडिया और पब्लिक रिलेशन विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि इस मिसाइल परीक्षण का उद्देश्य सेना की युद्ध तैयारियों को सुनिश्चित करना और मिसाइल के मॉडर्न नेविगेशन सिस्टम सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को चेक करना था. ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग के अनुसार, सैन्य शक्ति और हथियार प्रणाली के मामले में दुनिया के 145 देशों में भारत चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है.
इस बीच, मिलिट्री वॉच मैगजीन के अनुसार, भारत टियर 2 मिलिट्री पावर में आता है, जबकि पाकिस्तान टियर 3 मिलिट्री पावर में आता है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत का मिलिट्री एक्सपेंडिचर (सैन्य व्यय) पाकिस्तान से लगभग 9 गुना अधिक था. रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में पांचवें सबसे बड़े सैन्य खर्च वाले देश भारत ने अपने रक्षा बजट में 1.6% की वृद्धि की है, जो 86.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि इसी अवधि में पाकिस्तान का सैन्य खर्च 10.2 बिलियन डॉलर रहा.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










