
भारत से चल रही टेंशन के बीच पाकिस्तान ने चावल की खेती पर लगाई रोक, पानी की बर्बादी का दिया हवाला
AajTak
भारत से टेंशन के बीच पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने चावल की खेती पर रोक लगा दी है. सरकार ने तर्क दिया कि अगेती चावल की खेती से कीटों के हमले की संख्या बढ़ा जाती है, जिससे पानी की बर्बादी हो सकती है. इसकी वजह से चावल की खेती पर 20 मई तक रोक लगाई गई है.
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के कृषि विभाग ने पंजाब में चावल की खेती पर रोक लगा दी है. सरकार ने अपने इस फैसले के पीछे पानी की बर्बादी और फसलों पर कीटों के हमले का तर्क दिया है. साथ ही सरकार ने निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
पाकिस्तान की पंजाब सरकार के कृषि विभाग ने पंजाब कृषि कीट अध्यादेश 1959 और 1960 के तहत एक नया निर्देश जारी किया है. अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने धान की अगेती (जल्दी) बुवाई पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने किसानों को 20 मई से पहले धान की बुवाई न करने का निर्देश दिया है और आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार ने ये फैसला कीटों के हमलों के प्रकोप से बचाने और बेहतर उपज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इलाके में जल संसाधनों की रक्षा करने के चलते लिया गया है.
अधिसूचना में किसानों के सलाह दी गई है कि वह दंड से बचने और सफल चावल की फसल सुनिश्चित करने के लिए इन दिशा-निर्देशों का सावधानी से पालन करें. इस कृषि नीति के कार्यान्वयन से बेहतर फसल उत्पादन परिस्थितियों को बनाए रखते हुए किसानों और अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ होने की उम्मीद है.
सरकार का कहना है कि पंजाब के कृषि क्षेत्र में चावल एक महत्वपूर्ण फसल है और जल्दी बुआई करने से कीटों की हमलों की संख्या बढ़ सकती है और पानी की बर्बादी हो सकती है. साथ ही सरकार कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जारी है भारत का एक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











