
भारत से इतना क्यों चिढ़ने लगे ट्रंप? टैरिफ के बाद अब दिल्ली दौरा भी किया रद्द, क्वाड समिट में होने वाले थे शामिल
AajTak
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत आने का अब कोई कार्यक्रम नहीं है. ट्रंप साल के अंत में भारत आने वाले थे. रिपोर्ट में किए गए दावे पर फिलहाल अमेरिका और भारत, दोनों ही सरकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिका और भारत के रिश्तों में पिछले कुछ समय से कड़वाहट साफ नजर आ रही है. इस बीच भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना भारतीय दौरा भी रद्द कर दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत आने का अब कोई कार्यक्रम नहीं है. अमेरिकी अखबार में शनिवार को छपी इस रिपोर्ट में ट्रंप के कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों का हवाला दिया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूचित किया था कि वे साल के अंत में भारत आएंगे, लेकिन अब उन्होंने इस प्लान को कैंसिल कर दिया है. इस रिपोर्ट में किए गए दावे पर फिलहाल अमेरिका और भारत, दोनों ही सरकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
दरअसल, भारत इस साल के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है. इससे पहले, ट्रंप प्रशासन ने जनवरी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की थी, ठीक उसी समय जब ट्रंप ने अपना दूसरा राष्ट्रपति कार्यकाल शुरू किया था.
भारत-अमेरिका रिश्तों में कड़वाहट
रिपोर्ट में बताया गया है कि व्यापारिक तनावों के बीच ट्रंप और मोदी के बीच संबंध बिगड़ने लगे हैं. विशेष रूप से ट्रंप के बार-बार किए गए दावों ने स्थिति को और जटिल कर दिया है. ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन के सैन्य संघर्ष को सुलझाने में मदद की थी. हालांकि, भारत ने इन दावों को लगातार खारिज किया है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के भारत-पाकिस्तान युद्ध को हल करने के दावों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाराज कर दिया. यह तनाव की शुरुआत थी. मोदी का ट्रंप के प्रति धैर्य धीरे-धीरे कम हो रहा था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










