
भारत सामान भेजना बंद कर दे तो? तेवर दिखा रहे बांग्लादेश की अकड़ हुई कम, कहा- चाहे वो हमें...
AajTak
बांग्लादेश के नेता सालेहुद्दीन अहमद ने कहा है कि राजनीतिक तनाव का असर भारत-बांग्लादेश व्यापार पर नहीं होगा. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश गुणवत्ता और कीमतों को आधार बनाकर ही किसी भी देश के साथ व्यापार करेगा, इसमें राजनीति आड़े नहीं आएगी.
भारत और बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद ने कहा है कि राजनीति की वजह से भारत के साथ हो रहे व्यापार पर असर नहीं होगा. बुधवार को अहमद ने कहा कि अपेक्षाकृत सस्ती कीमतों और अच्छी गुणवत्ता का सामान जहां से भी मिलेगा, बांग्लादेश उसे खरीदेगा.
भारत की तरफ से कुछ नेताओं ने मांग की है कि बांग्लादेश को भारत की तरफ से किया जाने वाला निर्यात रोका जाना चाहिए.
अगस्त के महीने में बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना सरकार के पतन और उनके भारत भाग आने के बाद से भारत-बांग्लादेश में तनाव की स्थिति बनी हुई है. आंदोलन के दौरान बांग्लादेश के धार्मिक कट्टरपंथियों ने हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया था और अभी भी यह स्थिति बरकरार है. हाल ही में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी कर ली गई जिस पर भारत ने चिंता जताई है.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलो को लेकर भारत में बांग्लादेश से व्यापार रोकने की मांग हो रही है. इसे देखते हुए आर्थिक मामलों पर सलाहकार परिषद समिति (ACCEA) और सरकारी खरीद पर सलाहकार परिषद समिति (ACCGP) की बैठकों के बाद सालेहुद्दीन ने कहा, 'हम प्रतिस्पर्धी कीमतों, जल्द डिलीवरी और गुणवत्ता के आधार पर आपूर्तिकर्ताओं से उत्पाद खरीदेंगे. इन्हीं कारकों को ध्यान में रखते हुए म्यांमार, भारत और अन्य देशों के आपूर्तिकर्ताओं के साथ चर्चा चल रही है.'
सालेहुद्दीन ने भारत की ओर से निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग को व्यापार के लिए अप्रासंगिक बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'राजनेता कई बातें कह सकते हैं. निर्यातक उन पर ध्यान नहीं देते. अगर उत्पादकों को फायदा हो रहा है और उनके पास पर्याप्त मात्रा में उत्पाद है तो निर्यातक अपना उत्पाद बेचेंगे, चाहे वो हमें बेचें या किसी और को.'
उन्होंने कहा कि अगर व्यापार रोकने को लेकर राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ तो निर्यातक देश के व्यापार विशेषज्ञ संभवतः इसका विरोध करेंगे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









