
भारत में 26 अगस्त से शुरू होगी OnePlus Nord 2 के इस नए वेरिएंट की सेल
AajTak
OnePlus Nord 2 के एक नए कलर ऑप्शन- ग्रीन वुड्स की बिक्री भारत में कल यानी 26 अगस्त से की जाएगी. नए कलर ऑप्शन के लिए Amazon पर टीजर जारी किया गया है.
OnePlus Nord 2 के एक नए कलर ऑप्शन- ग्रीन वुड्स की बिक्री भारत में कल यानी 26 अगस्त से की जाएगी. नए कलर ऑप्शन के लिए Amazon पर टीजर जारी किया गया है. नया कलर वेरिएंट पहले से मौजूद दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा. OnePlus Nord 2 को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था. OnePlus Nord 2 के ग्रीन वुड्स कलर की बिक्री भारत में 26 अगस्त दोपहर 12 बजे से की जाएगी और ग्राहक इस फोन को Amazon से खरीद पाएंगे. नए कलर ऑप्शन के साथ यूजर्स को मैट फिनिशिंग देखने को मिलेगी. OnePlus Nord 2 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. ये फोन पहले से ब्लू हेज और ग्रे सिएरा कलर ऑप्शन में आता है. उम्मीद है कि ग्रीन वुड्स की कीमत भी इतनी ही होगी.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












